{"_id":"5d95aff28ebc3e93ac721367","slug":"sushant-singh-rajput-jacqueline-fernandez-starrer-drive-new-song-makhna-by-tanishk-bagchi-yasser","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत-जैकलीन की फिल्म ड्राइव का पहला गाना 'मखना' हुआ रिलीज, पार्टी मूड में नजर आए एक्टर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत-जैकलीन की फिल्म ड्राइव का पहला गाना 'मखना' हुआ रिलीज, पार्टी मूड में नजर आए एक्टर्स
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
ड्राइव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडिस की आने वाली फिल्म ड्राइव का पहला गाना मखना रिलीज हो चुका है। सामने आए गाने में सुशांत और जैकलीन की क्यूट केमिस्ट्री नजर आ रही है। पूरे गाने में सभी कलाकार पूरे मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। कभी वह पार्टी करते नजर आते हैं तो कभी घूमते हुए दिखते हैं। पूरे गाने की कहानी कुछ ऐसे दोस्तों पर आधारित दिखती है जो काम और घर से दूर जमकर मस्ती करने के लिए निकले हैं।
2 of 3
drive
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि इस फिल्म की रिलीजिंग डेट में कई बार बदलाव हो चुका है। पहले यह फिल्म इस साल होली के मौके पर रिलीज होने वाली थी। फिर इसकी रिलीजिंग डेट 7 सितंबर कर दी गई। आखिरकार अब यह फिल्म 1 नवबंर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और फॉक्स स्टार ने को प्रोड्यूस किया है। वहीं इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।
3 of 3
jacqueline fernandez
मखना गाने के रिलीज से पहले इसका एक लुक पोस्टर भी सामने आया था, जिसमें जैकलीन और सुशांत पार्टी वेकेशन लुक में नजर आ रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है। जिसकी कहानी कार रेसिंग के खेल पर आधारित हो सकती है। फिल्म में सुशांत और जैकलिन के अलावा बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, विभा छिबर, सपना पब्बी और विक्रमजीत भी अहम किरदार में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।