{"_id":"5d95aa808ebc3e93af0f56e0","slug":"war-day-1-box-office-collection-hrithik-roshan-and-tiger-shroff-film-beats-baahubali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' ने रचा इतिहास, पहले दिन इतने करोड़ कमाकर 'बाहुबली' को भी छोड़ा पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' ने रचा इतिहास, पहले दिन इतने करोड़ कमाकर 'बाहुबली' को भी छोड़ा पीछे
Thu, 03 Oct 2019 01:35 PM IST
अपूर्वा राय
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 03 Oct 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के हर वितरण क्षेत्र में एक साथ रिलीज हुई पहली हिंदी फिल्म का खिताब हासिल कर चुकी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म वॉर ने पहले ही दिन कमाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने पहले दिन 53.35 करोड़ का शानदार कारोबार करते हुए हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म भी बन गई है।
War
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऋतिक रोशन की लोकप्रियता को बॉक्स ऑफिस पर फिर से स्थापित करने वाली फिल्म वॉर ने 53.35 करोड़ रुपये कमाकर ऋतिक की पिछली सारी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। ऋतिक की पिछली फिल्मों में बैंग बैंग ने 27.54 करोड़, कृष 3 ने 25 करोड़, अग्निपथ ने 23 करोड़, सुपर 30 ने 11.83 करोड़ और काबिल ने 10.43 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
वहीं टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 2 की ओपनिंग का रिकॉर्ड भी वॉर ने तोड़ दिया है। बागी 2 ने रिलीज के पहले दिन 25.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। टाइगर की जिन दूसरी फिल्मों ने शानदार ओपनिंग की थीष उनमें शामिल हैं, रिलीज के पहले दिन 12.06 करोड़ रुपये कमाने वाली स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, 11.94 करोड़ रुपये कमाने वाली बागी, 7.1 करोड़ रुपये कमाने वाली ए फ्लाइंग जट, 6.65 करोड़ रुपये कमाने वाली मुन्ना माइकल और 6.63 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली हीरोपंती।
विज्ञापन
विज्ञापन
saaho and baahubali
हिंदी फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अब तक ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के नाम रहा है। पिछले साल रिलीज हुई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने पहले दिन 52.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ओपनिंग डे पर कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में में शामिल अन्य फिल्में हैं, हैपी न्यू ईयर – 44.97 करोड़ रुपये, भारत – 42.30 करोड़ रुपये, बाहुबली 2 – 41 करोड़ रुपये।
ये भी पढ़ें- ऋतिक-टाइगर की WAR के आगे नहीं टिक पाए अमिताभ-चिरंजीवी, पहले दिन ही फिल्म ने किया रिकॉर्ड कलेक्शन
ये भी पढ़ें- ऋतिक-टाइगर की WAR के आगे नहीं टिक पाए अमिताभ-चिरंजीवी, पहले दिन ही फिल्म ने किया रिकॉर्ड कलेक्शन
विज्ञापन
War
- फोटो : Social Media
'वॉर (War)' में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। आगे देखना ये है कि ये फिल्म कितनी जल्दी 100 करोड़ की श्रेणी में शामिल होती है।