फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साड़ी पहने लक्ष्मी अवतार में नजर आए अक्षय कुमार और तारा- सिद्धार्थ के रोमांटिक गाने सहित पांच खबरें

Thu, 03 Oct 2019 12:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 03 Oct 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar Laxmmi Bomb New Poster saand ki aankh new song 5 news
Laxmmi Bomb - फोटो : Twitter
दमदार लुक में दिखें अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' से एक नया और काफी दमदार पोस्टर सामने आया है। अक्षय ने अपने इस लुक को शेयर किया है, जिसमें वह पिंक कलर की साड़ी, गले में ताबीज और बड़ी सी बिन्दी लगाए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके चेहरे का हावभाव किसी नाराजगी की कहानी साफ कह रहा है। अक्षय ने कहा है कि वह ऐसा किरदार निभाने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह एक्साइटेड भी हैं और नर्वस भी। सोशल मीडिया पर इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है। अक्षय पहली बार ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं।

Akshay kumar Laxmmi Bomb New Poster saand ki aankh new song 5 news
सांड की आंख का गाना वुमनिया - फोटो : social media

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’ का दूसरा गाना ‘वुमनिया’ रिलीज हो चुका है। ये गाना जितना सुनने में बेहतरीन है उतना ही देखने में खूबसूरत भी है। फिल्म के इस गाने में विशाल ददलानी और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है वहीं गाने के लीरिक्स राज शेखर के हैं। सांड की आंख चन्द्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की कहानी है, जो दुनिया की सबसे अधिक उम्र की प्रोफेशनल शूटर्स में गिनी जाती हैं। इन शूटर दादियों पर बनी 'सांड की आंख' इस दिवाली पर रिलीज हो रही है। 

Akshay kumar Laxmmi Bomb New Poster saand ki aankh new song 5 news
Marjaavaan song - फोटो : social media

मरजावां का पहला गाना रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया और रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म मरजावां का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं 'तुम ही आना' जिसे कुणाल वर्मा ने लिखा है। इस गाने में तारा सुतारिया के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का प्यार देखते ही बन रहा है। फिल्म को निखिल आडवाणी और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्मी पर्दे पर पहली बार तारा के साथ सिद्धार्थ की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी जिसे लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bewajah tha safar, bin tere humsafar🖤 #TumHiAana out now: Link in bio @riteishd @sidmalhotra @rakulpreet @jubin_nautiyal @payaldevofficial @kunaalvermaa @adityadevmusic @milapzaveri @bhushankumar #KrishanKumar @madhubhojwani @nikkhiladvani @divyakhoslakumar @emmayentertainment @onlyemmay @tseriesfilms @tseries.official @marjaavaanthemovie

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar Laxmmi Bomb New Poster saand ki aankh new song 5 news
लाल कप्तान - फोटो : Social Media
लाल कप्तान के ट्रेलर का तीसरा पार्ट रिलीज
सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान के ट्रेलर का तीसरा पार्ट रिलीज हो गया है। तीसरे पार्ट को नाम दिया गया है चैप्टर तीन- द रीवेन्ज। फिल्म में सैफ अली खान के कैरेक्टर का नाम नागा साधु है। ट्रेलर में सैफ अली खान का अपीरियंस काफी दमदार है। इरॉस इंटरनेशनल और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोड्क्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Akshay kumar Laxmmi Bomb New Poster saand ki aankh new song 5 news
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल का नया गाना रिलीज
सलमान खान 'बिग बॉस 13' के साथ छोटे पर्दे पर जानदार एंट्री कर चुके हैं। पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर अदाकारा शहनाज गिल भी बिग बॉस का हिस्सा हैं। एक्टिंग की दुनिया में उनकी पहली एंट्री एक एल्बम के जरिए हुई। अब शहनाज गिल का नया गाना वहम रिलीज हो गया है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed