सब्सक्राइब करें

अधूरी रह गई सुशांत सिंह राजपूत की ये ख्वाहिश, 'छिछोरे' के निर्देशक से कही थी मन की बात

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jun 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput last wish to chhichhore director nitesh tiwari
सुशांत सिंह राजपूत, नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। प्रशंसक उनकी छोटी छोटी बातों को याद कर रहे हैं। पर्दे पर सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' रिलीज हुई थी। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया था। सोशल मीडिया पर सुशांत ने नितेश तिवारी के साथ अपनी एक ऐसी ख्वाहिश जाहिर की थी, जो अधूरी ही रह गई।

Trending Videos
sushant singh rajput last wish to chhichhore director nitesh tiwari
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया

नितेश तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 21 जनवरी 2020 को सुशांत के साथ एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर 'छिछोरे' के सेट से ली गई थी जिसमें दोनों स्क्रीन पर कुछ देख रहे हैं। नितेश ने सुशांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ये तस्वीर पोस्ट की थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wish you health, happiness and peace brother. Have a fab b'day ❤️❤️❤️ @sushantsinghrajput

A post shared by Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput last wish to chhichhore director nitesh tiwari
छिछोरे की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नितेश के पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा कि 'आपका बहुत शुक्रिया सर। गिफ्ट में अपनी एक और फिल्म में मौका दे देना प्लीज।'



 

sushant singh rajput last wish to chhichhore director nitesh tiwari
छिछोरे - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 45 से 58 करोड़ के बीच बनी 'छिछोरे' ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 150 करोड़ की धुआंधार कमाई की थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी डिप्रेशन और सुसाइड के इर्द गिर्द है लेकिन दुख इस बात का है कि असल जिंदगी में सुशांत इससे उबर नहीं पाए।

विज्ञापन
sushant singh rajput last wish to chhichhore director nitesh tiwari
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद हर कोई सन्न रह गया था। कुछ लोगों ने सुशांत की मौत को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में कई  लोगों से पूछताछ कर चुकी है और कुछ से पूछताछ की जाएगी।  

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में छिड़ी नेपोटिज्म पर बहस, इरफान खान के बेटे बाबिल ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed