दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने की कशिश लगातार की जा रही है। पहले जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। इसके बाद जांच पटना (बिहार) पुलिस क सौंपी गई। जिसके बाद अब सुशांत के फैंस और उनके परिवार की मांग पर मामले की सीबीआई जांच की जा रही है। अब तक की जांच में मामले को लेकर कई खुलासे हुए हैं। इसी बीच अब सीबीआई को सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी मिली है।
सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी के पन्ने हुए गायब, कहीं उन्हीं पन्नों में तो नहीं छुपा था कोई राज ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बहुत से गुणों के धनी थे। उनकी आदतें भी काफी अच्छी- अच्छी थीं। सुशांत की एक आदत में शुमार थी उनकी डायरी। सुशांत को लिखने की आदत थी। इस डायरी में सुशांत अपनी दिनभर की बातें लिखा करते थे। अपने फ्यूचर प्लांस और कई सारी बातें लिखा करते थे। ये डायरी अब सीबीआई के हाथ लगी है। लेकिन इस डायरी से कुछ पन्ने गायब मिले हैं।
सुशांत की डायरी को उनकी मौत की मिस्ट्री के लिए सबसे अहम माना जा रहा है। क्योंकि हो सकता है कि इसके जरिए पता चल सके कि सुशांत के जीवन में और उनके दिमाग में उस वक्त क्या चल रहा था। सुशांत की जो पर्सनल डायरी मिली है उसके कई पन्ने गायब हैं। जिसे देखते हुए ये शक भी किया जा रहा है कि डायरी के पन्ने किसी ने फाड़े हैं। हालांकि सुशांत के दोस्त और मैनेजर सिद्धार्थ पीठानी ने पन्ने फटे होने की वजह कुथ और ही बताई है।
सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ ने डायरी के पन्ने गायब होने पर कहा है कि सुशांत को जब कभी अपने द्वारा लिखी गई कोई बात पसंद नहीं आती थी तो वौ खुद डायरी के पन्ने फाड़ देते थे। इस बात में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं ये तो जांच के दौरान ही पता चल सकता है। वहीं सुशांत की डायरी को लेकर उनके पिता के वकील विकास सिंह ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि, 'इस डायरी में कई अहम जानकारियां हो सकती हैं। चाहे ये सुसाइड है या मर्डर, लेकिन इस डायरी से पता चल सकता था कि सुशांत के दिमाग में क्या चल रहा था।'
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस को केंद्र से सीबीआई जांच की अनुमति मिल गई है। सीबीआई ने गुरुवार को रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें इंद्रजीत चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, रिया चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैम्युअल मिरांडा, श्रुति मोदी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में ईडी ने भी रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और उनकी मैनेजर श्रुति मोदी को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद सभी से पूछताछ में कई जानकारियां मिली हैं।
पढ़ें: एस एस राजामौली के बाद RRR के प्रोड्यूसर निकले कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया घर में ही आइसोलेट