फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: सुशांत की याद में भावुक सारा ने किया चांद-तारों का जिक्र, जानें क्या है इसका मतलब

Tue, 14 Jun 2022 05:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Jun 2022 05:07 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput: Sara Ali Khan remembers her Kedarnath co-star on his death anniversary shares a emotional post
सारा अली खान-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि है। सुशांत के चाहने वाले उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड के कई सितारे भी सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे हैं। सुशांत के लिए किए गए पोस्ट और तस्वीरों से इंटरनेट भरा पड़ा है। इस बीच अभिनेत्री सारा अली खान ने सुशांत को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ उन्होंने बेहद भावुक नोट लिखा है। सोशल मीडिया पर सारा के इस पोस्ट की काफी चर्चा हो रही है।

Sushant Singh Rajput: Sara Ali Khan remembers her Kedarnath co-star on his death anniversary shares a emotional post
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

यादगार पलों के लिए शुक्रिया कहा
सारा ने सुशांत की याद में कई बातें कही हैं। साथ ही उन्होंने सुशांत को अपनी जिंदगी में कई यादगार पल देने के लिए शुक्रिया कहा है। बता दें कि सारा अली खान भी सुशांत के करीबी दोस्तों में शुमार रहीं। फिल्म 'केदारनाथ' के वक्त दोनों ने काफी वक्त साथ में बिताया था। अब सुशांत की पुण्यतिथि पर सारा ने इंस्टाग्राम पर सुशांत के साथ की एक फोटो साझा की है। इसमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। इसके साथ सारा ने सुशांत को याद करते हुए लिखा- 'पहली बार कैमरे का सामना करने से लेकर, तुम्हारी दूरबीन से चंद्रमा और जुपिटर को देखने तक ऐसे तमाम पल हैं, जिनका अहसास पहली बार सिर्फ तुम्हारे कारण हो पाया। मुझे वह सभी पल और यादें देने के लिए शुक्रिया।'

Sushant Singh Rajput: Sara Ali Khan remembers her Kedarnath co-star on his death anniversary shares a emotional post
सारा अली खान-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बोलीं-'तुम हमेशा चमकते रहोगे'
सारा ने अपने भावुक नोट में आगे लिखा, 'आज पूर्णिमा की रात है। जब मैं आसमान की ओर निहारती हूं तो मुझे पता है कि वहां तुम अपने पसंदीदा सितारों के साथ चमक रहे हो। तुम अब और हमेशा ऐसे ही चमकते रहोगे। जय भोलेनाथ।' यह बात तो किसी से छिपी नहीं कि सुशांत को अपने टेलिस्कोप से तारों को देखना कितना पसंद था। जब भी कोई उनसे मिलने उनके घर जाता तो वह उन्हें ब्रह्मांड की सैर जरूर कराते थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput: Sara Ali Khan remembers her Kedarnath co-star on his death anniversary shares a emotional post
सारा अली खान-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सारा की डेब्यू फिल्म थी 'केदारनाथ'
गौरतलब है कि अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं थीं। दोनों की बॉन्डिंग इस फिल्म के दौरान काफी अच्छी हो गई थी। फिल्म के सेट के बाद भी दोनों सितारे अक्सर साथ में देखे जाते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed