सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाकर इस केस में सीबीआई को जांच की मंजूरी दे दी। सुशांत के परिजनों से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां और अभिनेता के फैंस बीते कई दिनों इस मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे थे। गुरुवार की रात सीबीआई की टीम के कुछ सदस्य जांच के लिए मुंबई पहुंच गए। इस पर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा कि सीबीआई की ये जिम्मेदारी है कि भरोसा बनाए रखे।
Sushant Singh Rajput Case: सीबीआई के मुंबई पहुंचते ही आया सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बयान, कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके साथ ही ये भी कहा गया था कि मुंबई पुलिस सुशांत के मामले में ठीक तरह से जांच नहीं कर रही। इसके बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची थी। लेकिन फिर बिहार पुलिस ने कहा कि मुंबई पुलिस उनकी जांच में बाधा डाल रही है।
बाद में सुशांत का ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और फिर ये सीबीआई के हवाले कर दिया गया। लोगों को उम्मीद है कि सीबीआई सुशांत की मौत का सही सच सामने लेकर आएगी। इसी को लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी ट्वीट किया है।
श्वेता ने लिखा, 'पूरी दुनिया ने सीबीआई जांच के लिए लगातार संघर्ष किया है और अब यह सीबीआई की जिम्मेदारी है कि हम उन पर अपना भरोसा बनाए रखें। हमें पूरा विश्वास है कि सीबीआई निश्चित रूप से सच्चाई को सामने लाएगी और न्याय दिया जाएगा।'
#CBIInMumbai The whole world has relentlessly fought for CBI Enquiry and now it is the responsibility of CBI to uphold our trust in them, we have full faith that CBI will most definitely bring the truth out and justice will be served. #CBIForSSR
गौरतलब है कि सीबीआई की टीम केस से जुड़े सबूत इकट्ठा करेगी। साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जाएगी। इसके अलावा सीबीआई की टीम सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट कर मामले की जांच करेगी।
जिया खान की मां ने सूरज पंचोली पर साधा निशाना, बोलीं- हर अपराधी कहता है सत्य की जीत होगी