दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज (21 जनवरी) जन्मदिन है। इस दिन सुशांत के हर चाहने वाले की आंखें नम हैं। क्योंकि इस खास को मनाने के लिए खुद सुशांत ही हमारे बीच नहीं हैं। खासकर ये दिन सुशांत के परिवार के लिए सबसे कठिन है। ऐसे में जन्मदिन के दिन सुशांत की बहन श्वेता ने उन्हें याद कर इमोशनल नोट लिखा है।
Sushant Singh Rajput Birthday: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर भावुक हुईं बहन श्वेता, फोटो शेयर कर बोलीं- 'आप मेरा हिस्सा हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है। यदि आज सुशांत हमारे बीच होते तो उनका 35वां जन्मदिन मनाया जा रहा होता। लेकिन उनका जन्मदिन उनके बिना भी मनाया जा रहा है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने भाई के जन्मदिन पर उसे याद किया है।
श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सुशांत का एक फोटो कोलाज शेयर किया है। इस फोटो कोलाज में सुशांत सिंह राजपूत की कई तस्वीरें हैं जिनमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'लव यू भाई। आप मेरा हिस्सा हो और हमेशा ही रहोगे..'। श्वेता का ये पोस्ट सुशांत के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही कमेंट कर उन्हें ढांढस भी बांध रहे हैं।
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)
इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में श्वेता ने ये भी बताया कि सुशांत के जन्मदिन के मौके पर उनका एक सपना पूरा होने जा रहा है। श्वेता ने सुशांत की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। जिसमें दिवंगत अभिनेता ने अपने सपने के बारे में बताया है। इसके साथ श्वेता ने लिखा, 'मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भाई के 35वें जन्मदिन पर, उनके एक सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है।'
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)
आगे श्वेता लिखती हैं, 'यूसी बर्कले में सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड 3500 डॉलर देगा। यूसी बर्कले में एस्ट्रोफिजिक्स में रूचि रखने वाला कोई भी छात्र इसके फंड के लिए अप्लाई कर सकता है। हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई। उम्मीद करती हूं, तुम जहां भी हो खुशी से रह रहे होगे।' इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस भी अपनी खुशी जता रहे हैं। साथ ही सुशांत के जन्मदिन पर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं।
पढ़ें: सारा से रिया चक्रवर्ती तक, ये हैं वो हसीनाएं जिनसे जुड़ा सुशांत सिंह राजपूत का नाम, एक से तो होने वाली थी शादी