फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: सुशांत की पहली बरसी पर अंकिता लोखंडे ने घर पर रखी पूजा, हवन करते हुए वीडियो किया शेयर

Mon, 14 Jun 2021 09:46 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Jun 2021 09:46 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput SSR Death Anniversary: Ankita Lokhande Hosts Special Prayer At Home
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। इस शो में सुशांत ने मानव का किरदार निभाया था। धारावाहिक में अर्चना का किरदार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने निभाया था। दर्शकों को ऑनस्क्रीन जितनी मानव-अर्चना की जोड़ी पसंद थी, उससे कही ज्यादा फैंस को ये जोड़ी ऑफस्क्रीन अच्छी लगती थी। सुशांत और अंकिता एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। फिर कुछ वजहों से दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन अंकिता लोखंडे के दिल में आज भी सुशांत के लिए सम्मान है। सुशांत की मौत की खबर सुनकर कई दिनों अंकिता सदमे में थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस अभिनेता के घर वालों से भी मिलने पहुंची थीं। आज सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी पर अंकिता ने अपने घर पर पूजा रखी है। 



सुशांत की पहली बरसी पर अंकिता ने घर पर रखी पूजा
अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हवन होता हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में ओम सुनाई दे रहा है। हालांकि, इस पोस्ट में खुद अंकिता नहीं दिख रही हैं। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस हवन कर रही हैं।

Sushant Singh Rajput SSR Death Anniversary: Ankita Lokhande Hosts Special Prayer At Home
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे अक्सर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए पोस्ट साझा करती रहती हैं। पिछले दिनों अंकिता ने बताया था कि वो सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हैं। लेकिन सुशांत की पुण्यतिथि के ठीक एक दिन पहले ही वो सक्रिय हो गईं हैं।

Sushant Singh Rajput SSR Death Anniversary: Ankita Lokhande Hosts Special Prayer At Home
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram

पूजा करते हुए स्टोरी शेयर करने से पहले उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में अंकिता समुंदर के किनारे खड़ी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अंकिता ने गंभीर विचार भी साझा किए हैं। अंकिता ने लिखा, 'दूरी मायने नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि दिन खत्म होने पर हम सब एक ही छत के नीचे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput SSR Death Anniversary: Ankita Lokhande Hosts Special Prayer At Home
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter

बता दें, सुशांत के निधन के बाद अंकिता का कहना था कि उन्हें सुशांत कभी ऐसा शख्स नहीं लगा जो जिंदगी से हार जाए या मरने की बात करें। उन्होंने भी सुशांत के परिवार के साथ इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput SSR Death Anniversary: Ankita Lokhande Hosts Special Prayer At Home
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

शो 'पवित्र रिश्ता' के साथ ही सुशांत और अंकिता के प्यार की शुरूआत हुई थी और ये रिश्ता छह सालों तक चला था। हर किसी को यही लगता था कि सुशांत और अंकिता शादी कर लेंगे। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों तरह से अंकिता और सुशांत की जोड़ी हिट थी। हालांकि, सुशांत ने टीवी छोड़ बॉलीवुड का रुख कर लिया था और इसके साथ ही उनका अंकिता से ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद भी सुशांत और अंकिता अच्छे दोस्त बने हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed