फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में कोर्ट ने की एनसीबी द्वारा दाखिल चार्जशीट की तारीफ, रिया समेत 33 लोगों को बनाया गया था आरोपी

Sun, 18 Apr 2021 01:38 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 18 Apr 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case ndps court praised ncb chargesheet in drugs angle
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को अब एक साल होने जा रहा है। इसको लेकर कई एंगल से जांच हुई, जो अब तक जारी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया था। इस चार्जशीट को लेकर एनडीपीएस कोर्ट ने एनसीबी की तारीफ की है।

sushant singh rajput suicide case ndps court praised ncb chargesheet in drugs angle
सुशांत सिंह राजपूत के साथ नीरज सिंह राजपूत(फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

एनसीबी की चार्जशीट पर कोर्ट ने कहा कि 'प्रथम दृष्टया शिकायत में आरोपों की जांच काफी बढ़िया तरह से की गई दिखती है। आप शिकायत को देखें या चार्जशीट को, शिकायतकर्ता को दस्तावेजों पर निर्भर रहना होता है, जिसमें कई कंपनियों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी शामिल होते हैं। शिकायतकर्ता दस्तावेजी सबूतों के साथ डिजिटल सबूतों पर भी निर्भर होता है।'

sushant singh rajput suicide case ndps court praised ncb chargesheet in drugs angle
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

एनडीपीएस कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी किया है। कोरोना को लेकर सभी आरोपियों को तीन कैटिगरी में रखा गया है। कोर्ट ने कहा है कि जो आरोपी जहां भी हो तारीख के दिन उनको कोर्ट में हाजिर होना है। वहीं, आगे की सुनवाई में आरोपियों की याचिका पर सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case ndps court praised ncb chargesheet in drugs angle
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

बता दें कि 5 मार्च को एनसीबी ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले में एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। बाद में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। एनसीबी काफी समय से इस जांच में लगी हुई है।

विज्ञापन
sushant singh rajput suicide case ndps court praised ncb chargesheet in drugs angle
रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई ने 11,700 पेज की पहली चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती  के अलावा उनके करीबियों और कई ड्रग्स पैडलर्स के नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल थे। एनसीबी की यह शिकायत ड्रग्स की केमिकल रिपोर्ट, व्हाट्सऐप चैट, जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई थी। चार्जशीट में आरोपियों के बयान, ड्रग्स की खरीब फरोख्त से जुड़ी हुई तमाम जानकारी को भी शामिल किया गया था। एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में काफी ज्यादा हिस्सा डिजिटल फॉर्मेट में भी कोर्ट को दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed