फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर लाइव बहस के दौरान मेकअप कर रही थी मॉडल, लोगों ने किया ट्रोल तो दी सफाई

Mon, 15 Jun 2020 12:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 15 Jun 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Sanjjanaa Galrani Trolled For Doing Makeup During Live Show
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया। अभिनेता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि उनकी मौत दम घुटने से हुई। सुशांत ने बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अवसाद से पीड़ित थे। जब यह खबर लोगों तक पहुंची तो तमाम तरह की डिबेट भी होने लगी।

Sushant Singh Rajput Suicide Sanjjanaa Galrani Trolled For Doing Makeup During Live Show
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

टीवी शो 'मुझसे शादी करोगे' की मॉडल और अभिनेत्री संजना गलरानी ने भी इसी तरह के एक टीवी शो में हिस्सा लिया। लेकिन संजना लाइव प्रोग्राम के दौरान मेकअप करती दिखीं जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। सुशांत के फैंस का कहना है कि उनमें जरा सी भी संवेदना नहीं है। किसी की मौत की डिबेट में भी वह मेकअप करती हुई दिख रही हैं।

Sushant Singh Rajput Suicide Sanjjanaa Galrani Trolled For Doing Makeup During Live Show
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

संजना को जमकर ट्रोल किया गया। जिसके बाद उनका जवाब भी आया। उन्होंने अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा- ''हैलो, वह कंफ्यूज की वजह से हो गया। मैं तैयार हो रही थी। मुझे नहीं पता था कि वीडियो ऑन एयर हो चुका है। जैसे आप देख सकते हैं एंकर ने मेरा नाम भी नहीं लिया था। उनके ऑडियो में तकनीकी खराबी थी। कृपया अनावश्यक मुद्दा न बनाएं।''

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Sanjjanaa Galrani Trolled For Doing Makeup During Live Show
संजना गलरानी - फोटो : ट्विटर

हालांकि सफाई सुनने के बाद भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना बंद नहीं किया। संजना गलरानी कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री हैं। 2017 में उनकी एक फिल्म आई थी 'दंडुपाल्या-2'। इस फिल्म में संजना के कुछ बोल्ड सीन लीक हो गए थे। इसके बाद वह कलर्स टीवी के शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आईं।
 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide Sanjjanaa Galrani Trolled For Doing Makeup During Live Show
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत ने आत्महत्या की है। सुशांत के परिजनों का कहना है कि सुशांत हार मानने वालों में से नहीं थे। सुशांत सिनेमा में बड़ा नाम थे, तो आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह रही होगी ये बात उनके साथ ही चली गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed