बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अब सभी लोग उनसे जुड़ी कई बातें याद कर रहे हैं। उनके कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस का कहना है कि सुशांत हमेशा अपनी फिल्मों के माध्यम से उनके आस पास ही रहेंगे। वहीं अब सुशांत की टीम ने भी ऐसा ही कुछ किया है जिससे सुशांत हमेशा सभी के बीच जिंदा रहेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने किया उनका अधूरा सपना पूरा, इस तरह से रहेंगे हमेशा दिलों में जिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत काफी समझदार थे, उन्हें लिखने और पढ़ने का बेहद शौक था। सुशांत की सबसे ज्यादा दिलचस्पी विज्ञान और प्रकृति में थी। उनके घर में एक टेलीस्कोप भी था जिससे वो तारामंडल देखा करते थे। सुशांत के इस दुनिया को अलविदा कह देने के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने उनका एक अधूरा सपना पूरा किया है।
सुशांत के फेसबुक पेज के जरिए उनकी टीम ने इस बात की जानकारी दी है। सुशांत की टीम ने उनकी याद में एक वेबसाइट बनाई है सेल्फम्यूजिंग डॉट कॉम (selfmusing.com). इस वेबसाइट के जरिए सुशांत की टीम उनके विचारों को लोगों के बीच रखेगी। जिससे सुशांत अपने फैंस के दिल में हमेशा बसे रहें।
इस जानकारी को साझा करते हुए उनकी टीम ने लिखा, 'भले ही वह दूर चले गए हों, लेकिन वह हमारे बीच अब भी जिंदा हैं। उनके सेल्फ म्यूजिंग मोड https://selfmusing.com/ की शुरुआत हो रही है। आपके जैसे फैन्स ही सुशांत के रियल गॉडफादर थे। जैसा कि उनसे वादा किया गया था, इस जगह पर उनके विचारों, उनकी जानकारियों, सपनों और आकांक्षाओं का भंडार होगा, जो वह हमेशा से चाहते थे कि लोग इस बारे में जानें। जी हां, हम उनके उन सभी पॉजिटिव एनर्जी को यहां डाल रहे हैं जिसे वह अपने पीछे छोड़ गए हैं।'
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि सुशांत कई महीनों से डिप्रेशन में थे जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है।
पढ़ें: सारा और दिशा सहित इन कलाकारों ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया था डेब्यू, जानें कौन सी थीं फिल्में