फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा के साथ सुशांत का थ्रोबैक वीडियो आया सामने, 'केदारनाथ' के आखिरी दिन जमकर की थी पार्टी

Wed, 08 Jul 2020 12:54 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 08 Jul 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput throwback video wrap up party kedarnath with sara ali khan
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन के बाद प्रशंसकों को झटका लगा है। सुशांत के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। जिनमें अभिनेता का बिंदास अंदाज देखने को मिला। अब सुशांत का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में फिल्म 'केदारनाथ' के अन्य सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

Sushant Singh Rajput throwback video wrap up party kedarnath with sara ali khan
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग खत्म होने के बाद रैप अप पार्टी के दौरान का है। सुशांत सिंह राजपूत के साथ सारा अली खान, निर्देशक अभिषेक कपूर, उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर और अन्य कास्ट और क्रू के सदस्य हैं।

Sushant Singh Rajput throwback video wrap up party kedarnath with sara ali khan
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

'केदारनाथ' की शूटिंग खत्म होने के बाद रखी गई इस सेलिब्रेशन पार्टी में सुशांत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वो सबसे पहले केक काटते हैं और अभिषेक कपूर, सारा सहित अन्य सदस्यों को खिलाते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि साल 2018 में 'केदारनाथ' रिलीज हुई थी। इस फिल्म से सारा अली खान ने डेब्यू किया था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Throw back to Kedarnath wrap party❤️ @sushantsinghrajput miss u bhai. #sushantsinghrajput #sushantsinghrajputfans #missu #sushantsinghrajput 💐

A post shared by sushant Singh fans❤️ (@__sushantsingh.fans) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput throwback video wrap up party kedarnath with sara ali khan
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान, अभिषेक कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिषेक कपूर ने बताया था कि उस समय सुशांत को इतनी तवज्जो नहीं दी जा रही थी। मीडिया का सारा ध्यान इस फिल्म से डेब्यू कर रहीं सारा अली खान पर थी। उस वक्त सुशांत थोड़े निराश भी थे।  

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput throwback video wrap up party kedarnath with sara ali khan
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले के बाद अभिषेक ने सुशांत को एक मैसेज में लिखा था, 'भाई, मैं तुमसे काफी समय से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि तुम नाराज हो या बिजी हो। हो सके तो मुझे कॉल करो जिससे हम बात कर सकें। हमने फिर से साथ में बेहतरीन फिल्म बनाई है। अगर हम जश्न नहीं मनाएंगे तो आखिर किस चीज पर खुश होंगे।' 

लॉकडाउन के बीच खेतों में पहुंचीं टीवी की 'छोटी बहू', वीडियो में करती दिखीं ये काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed