फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के मामा का दावा, 'वो आत्महत्या नहीं कर सकता, हत्या हुई है', एक्टर के कमरे से मिली दवाइयां

Sun, 14 Jun 2020 06:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 14 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput uncle claimed that the actor has been murdered Crime Branch team investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने कथित तौर पर मुंबई में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। लॉकडाउन के दौरान अभिनेता अकेले रह रहे थे। उनकी आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। पुलिस के मुताबिक अभिनेता का शव उनके बांद्रा स्थित घर में पंखे से लटका हुआ मिला।

Sushant Singh Rajput uncle claimed that the actor has been murdered Crime Branch team investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत लगभग छह महीने पहले ही बांद्रा वाले घर में रहने आए थे। उनके घर का किराया 4.5 लाख रुपये प्रति माह था। वह इस घर में एक कुक और दो अन्य नौकरों के साथ रहते थे। क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए सुशांत के घर पहुंची है।पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाया था, जिससे लटक कर उन्होंने आत्महत्या की।

Sushant Singh Rajput uncle claimed that the actor has been murdered Crime Branch team investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत की आत्महत्या के समय मौजूद हाउसहेल्प और दोस्तों की से पूछताछ की जा रही है। उनके बांद्रा स्थित घर पर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सुशांत के मामा का दावा है कि अभिनेता की हत्या की गई है। उन्होंने जांच की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ बेटे की आत्महत्या की खबर सुनकर सुशांत के पिता बेहोश हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput uncle claimed that the actor has been murdered Crime Branch team investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

पुलिस को घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को उनके घर से कुछ मेडिकल की पर्चे और दवाइयां भी मिली हैं, जो वह पिछले छह महीने से ले रहे थे। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के मामा ने आगे कहा कि वो दिलेर था, वह आत्महत्या नहीं कर सकता है, इसलिए इस मामले की जांच होनी चाहिए। उनका शव कूपर अस्पताल लाया गया है, जहां कुछ ही देर में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput uncle claimed that the actor has been murdered Crime Branch team investigation
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत बिहार के रहने वाले थे। सुशांत की मौत की खबर आते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस सकते में आ गए हैं। कई अभिनेता, राजनेता और फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से सुशांत को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने काय पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, पीके और केदारनाथ फिल्मों में काम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed