फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत के एक्स मैनेजर का दावा, एक्टर का हुआ मर्डर, कहा- 'मैं इसे आत्महत्या नहीं मानता'

Sat, 08 Aug 2020 09:16 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 08 Aug 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Was Murdered using his pet dog belt Actor ex-assistant Ankit Acharya Said
सुशांत सिंह राजपूत, अंकित आचार्य, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में हर एक दिन नए खुलासे किए जा रहे हैं। बिहार सरकार की सिफारिश पर यह केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जा चुका है। बीते रोज सीबीआई से बिहार पुलिस से जांच से जुड़े भी दस्तावेज लिए। अब आगे की जांच सीबीआई करेगी। इस बीच सुशांत के पूर्व सहायक अंकित अचार्य ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। अंकित का कहना है कि सुशांत का मर्डर किया गया है।

Sushant Singh Rajput Was Murdered using his pet dog belt Actor ex-assistant Ankit Acharya Said
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अंकित ने एक चैनल से हुई बातचीत में बताया कि, मैं सुशांत के साथ 24 घंटे और सातों दिन रहता था। मैं जितना उन्हें जानता हूं वह कभी अपनी जान खुद नहीं ले सकते। मैंने उनकी डेड बॉडी की तस्वीर कई बार देखी और मैं इसे आत्महत्या मानने से इनकार करता हूं।

Sushant Singh Rajput Was Murdered using his pet dog belt Actor ex-assistant Ankit Acharya Said
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अंकित ने आगे बताया, अगर हम मान भी लें कि उन्होंने आत्महत्या की है लेकिन उनके गले के निशान कुछ और ही कहते हैं। अंकित ने आगे कहा, मैं सीबीआई को केस ट्रांसफर किए जाने से बहुत खुश हूं। आरोपी को फांसी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Was Murdered using his pet dog belt Actor ex-assistant Ankit Acharya Said
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अंकित ने पहले कहा था, सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के आने के बाद चीजें बदलीं। यूरोप ट्रिप से वापस आने के बाद सुशांत काफी अजीब बर्ताव करने लगे थे। साल 2019 में सुशांत के बैंक अकाउंट में करीब 30 करोड़ रुपये थे। मैंने जब सुशांत को देखा तो वह एकदम बदले-बदले नजर आए। उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स थे। सुशांत के चेहरे से मुस्कान गायब थी। रिया उनकी सारी चीजें हैंडल करने लगी थीं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Was Murdered using his pet dog belt Actor ex-assistant Ankit Acharya Said
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के परिवार ने अब रिया चक्रवर्ती पर ढेरों इल्जाम लगाए हैं, जिसमें सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाना, उनके पैसे हड़पना शामिल है। रिया और सुशांत की कॉल डीटेल्स में सामने आया है कि रिया ने सुशांत से ज़्यादा उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस कीपिंग मैनेजर सैमुएल मिरांडा और पीआर मैनेजर श्रुति मोदी के साथ बात की है। रिया ने सुशांत से केवल 147 बार बात की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed