फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय, अजय, अभिषेक और वरुण की इस महफिल में खलेगी सुशांत की कमी, आलिया भट्ट भी होंगी सवालों के सामने

Sun, 28 Jun 2020 10:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 28 Jun 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh rajput will be missed in this press conference of Akshay ajay abhishek varun and alia
सुशांत सिंह राजपूत, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अजय देवगन, वरुण धवन - फोटो : Social Media

अपनी फिल्म दिल बेचारा के ओटीटी पर रिलीज होने का एलान करने से दो दिन पहले कथित रूप से खुदकुशी कर लेने वाले सुशांत सिंह राजपूत की कमी सोमवार को होने वाले एक कार्यक्रम में बहुत खलने वाली है। इस कार्यक्रम में अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, वरुण धवन और आलिया भट्ट एक साथ मीडिया से मुखातिब होने वाले हैं। ये सारे सितारे अपनी अगली फिल्मों के सिनेमाघरों में रिलीज न होने को लेकर अपने मन की बात करेंगे।

Sushant Singh rajput will be missed in this press conference of Akshay ajay abhishek varun and alia
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सोमवार को देश का एक बड़ा ओटीटी प्लेटफॉर्म एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म ने हिंदी सिनेमा की कुछ बड़ी फिल्मों के अधिकार खरीदे हैं जिनके रिलीज की तारीखों की घोषणा करने के लिए यह वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। इस कॉन्फ्रेंस में हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी मौजूद रहना था और कॉन्फ्रेंस जून के उसी हफ्ते में होनी थी जिस रविवार को सुशांत अपने घर में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस का कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या कर ली थी, हालांकि इस बारे में अभी फाइनल रिपोर्ट पुलिस ने नहीं लगाई है।

Sushant Singh rajput will be missed in this press conference of Akshay ajay abhishek varun and alia
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

जब से भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा हुई है तभी से सभी सिनेमाघर भी बंद पड़े हैं। हालांकि 1 जून से अनलॉक-1 शुरू हो चुका है लेकिन फिर भी भारत सरकार ने सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं दी है। तैयार हो चुकी फिल्मों के निर्माताओं को ऐसा भरोसा है कि अगर ऐसी स्थिति में सिनेमाघर खुल भी जाते हैं तो भी दर्शक अपने घरों से निकलकर सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh rajput will be missed in this press conference of Akshay ajay abhishek varun and alia
लक्ष्मी बम, भुज, सड़क 2 - फोटो : Social Media

इसी बात को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने अपनी कुछ फिल्मों को फिलहाल ओटीटी पर ही रिलीज करने का फैसला कर लिया है। इन कुछ बड़ी फिल्मों में अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बम', अभिषेक बच्चन की फिल्म 'द बिग बुल', आलिया भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' और अजय देवगन की फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि इन फिल्मों के अलााव कुछ और फिल्मों के भी सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की तैयार ही है, इनमें इन चार फिल्मों के अलावा शिद्दत, लूटकेस, मिमी और खुदा हाफिज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh rajput will be missed in this press conference of Akshay ajay abhishek varun and alia
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' भी इस लिस्ट में शामिल है लेकिन इसकी घोषणा यह प्लेटफॉर्म पहले ही कर चुका है। सुशांत के देहांत के बाद श्रद्धांजलि के रूप में यह प्लेटफॉर्म उनकी अंतिम फिल्म को 24 जुलाई को मुफ्त में रिलीज कर रहा है। इससे पहले अमेजॉन प्राइम वीडियो ने सात अलग-अलग स्थानीय भाषाओं की फिल्में खरीदने का एलान किया था। इन सात फिल्मों में प्राइम वीडियो अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' समेत तीन फिल्में रिलीज कर चुका है जबकि चार फिल्में अभी रिलीज होना बाकी हैं।

पढ़ें: कलाकारों के चेहरों पर खिली मुस्कान, इन कॉमेडी धारावाहिकों की शूटिंग फिर से हुई शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed