सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती का खुलासा, सारा अली खान की संगत में सुशांत सिंह राजपूत लेने लगे थे ड्रग्स के हैवी डोज

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Sep 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh raput case rhea chakraborty statement over drug connection with sara ali khan
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो की जांच जारी है। एनसीबी रिया चक्रवर्ती सहित कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। इस बीच अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रिया ने ड्रग्स कनेक्शन के मामले में  सारा अली खान से जुड़े कई खुलासे किए हैं। रिया ने बताया कि फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के वक्त सुशांत ड्रग्स की भारी मात्रा लिया करते थे।

Trending Videos
Sushant singh raput case rhea chakraborty statement over drug connection with sara ali khan
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक टीवी चैनल के मुताबिक, रिया ने एनसीबी को बताया कि सुशांत एक ड्रग एडिक्ट बन चुके थे। उनके लिए इससे निकलना मुश्किल हो रहा था। रिया ने कहा कि आठ जून को उन्होंने सुशांत का घर छोड़ दिया था। उस दौरान लॉकडाउन चल रहा था। सुशांत पर मीटू का आरोप लगने के बाद रिया ने सोचा कि वो अगर उनके साथ रहेंगी तो उनके करियर पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh raput case rhea chakraborty statement over drug connection with sara ali khan
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

रिया ने अपने बयान में कहा, 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स की भारी मात्रा लेने लगे थे। उससे पहले भी सुशांत ड्रग्स लेते थे लेकिन 'केदारनाथ' के बाद वो ड्रग एडिक्ट बन गए थे। पहले वो लिमिटेड मात्रा में लेते थे। रिया ने बताया कि सुशांत ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तभी से वो उन लोगों के साथ रहते थे जो पार्टी कल्चर वाले लोग थे। उन लोगों के बीच ड्रग चलता था लेकिन वो आदी नहीं थे।

Sushant singh raput case rhea chakraborty statement over drug connection with sara ali khan
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने आगे बताया कि सुशांत क्यूरेटेड मरिजुआना के 10 से 20 डोप्स लेते थे। वो इसका नियमित सेवन करते थे। लॉकडाउन में वो ड्रग्स का सेवन ज्यादा करने लगे थे। रिया कहती हैं कि 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग की दौरान सुशांत का ड्रग डोज बढ़ गया था।

विज्ञापन
Sushant singh raput case rhea chakraborty statement over drug connection with sara ali khan
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

रिया ने बताया कि 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग के वक्त सभी हिमालय पर रहे। वहां आसानी से ड्रग्स मिल जाता है। ऐसे में पूरा सेट ही ड्रग्स लेने लगा था। ड्रग्स (कैनबिस) की वजह से सुशांत और सारा का वजन भी काफी बढ़ गया था। बता दें कि सुशांत के दोस्त सैमुअल हॉकिप ने खुलासा किया था कि सारा और सुशांत एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन जल्द ही उनका ब्रेकअप हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed