{"_id":"5eec710195d36035f41a78df","slug":"sushant-singh-resign-from-cintaa-general-secretary-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह ने सिनटा के महासचिव का पद त्यागा, बोले- 'मेरे पास संस्था के लिए अब कुछ नहीं बचा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह ने सिनटा के महासचिव का पद त्यागा, बोले- 'मेरे पास संस्था के लिए अब कुछ नहीं बचा'
भारतीय सिनेमा के कलाकार सुशांत सिंह ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिनटा) के महासचिव पद पर पांच साल तक तैनात रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है। सुशांत का मानना है कि इस संस्था के विकास के लिए अब उनका इस पद को छोड़ देना बहुत जरूरी है। हालांकि, अगर सुशांत चाहते तो वह अपने इस पद पर कायम रह सकते थे क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से इस संस्था ने चुनावों की प्रक्रिया को फिलहाल के लिए रोक दिया है।
2 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत ने मीडिया को बताया है कि उन्होंने इस संस्था के अधिकारियों को सात जून को अपना इस्तीफा दाखिल किया था। उन्होंने कहा, 'बीते बुधवार को कमेटी ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और कुछ औपचारिकताएं ही बाकी बची हैं। मैंने सिनटा को एक मई 2015 में ज्वाइन किया था।'
3 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : एएनआई
सुशांत ने आगे कहा कि 'मैं इस संस्था के लिए अपनी तरफ से जो भी कर सकता था, उसमें मैंने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। मैंने संस्था को अपना एक लंबा समय दिया है। अब आगे के लिए मुझे नहीं लगता कि मेरे पास कोई भी ऐसा नया विचार है जो इस संस्था के काम आ सकता है इसलिए यूनियन की भलाई के लिए यह जरूरी है कि मैं इस पद को त्याग दूं और यहां मेरी जगह एक नए विचारों वाले नेता का चुनाव हो जो इस यूनियन के विकास में अपना योगदान दें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के इस्तीफे की वजह संस्था का अपने सदस्यों के साथ ठीक से काम न करना भी बताया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में सुशांत का कहना है, 'हमारी संस्था काफी बड़ी है और यहां पूर्ण निरपेक्षता के साथ काम होता है। किसी भी यूनियन के लिए संभव नहीं है कि वह अपने हर सदस्य को खुश कर सके। शिकायतें तो आती ही रहेंगी और हर संस्था का यह कर्तव्य है कि वह उन शिकायतों पर संज्ञान लें। हालांकि, मेरे इस्तीफे के इन शिकायतों से कोई लेना देना नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह को द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, हेट स्टोरी 2, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह टीवी के चर्चित क्राइम शो 'सावधान इंडिया' को भी होस्ट कर चुके हैं। इसके अलावा इसी साल की शुरुआत में जी5 पर रिलीज हुए शो 'रंगबाज- फिर से' के साथ वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपने करियर की शुरुआत कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।