फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुषमा स्वराज के निधन से सदमे में अमिताभ-लता, बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने भी जताया दुख

Wed, 07 Aug 2019 08:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 07 Aug 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj passes away bollywood celebs reaction
sushma swaraj - फोटो : social media

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। घबराहट होने की शिकायत के बाद रात 9.26 बजे सुषमा को एम्स लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम के काफी प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। 67 साल की उम्र में सुषमा स्वराज ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई सदमे में है। अमिताभ बच्चन से लेकर लता मंगेशकर तक बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने ट्वीट कर दुख जताया है।



sushma swaraj passes away bollywood celebs reaction
sushma swaraj, amitabh bachchan - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने लिखा- 'एक अत्यंत दुखद समाचार! एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ, एक मिलनसार व्यक्तित्व, एक अद्भुत प्रवक्ता। आत्मा की शांति के लिए, प्रार्थना।'

sushma swaraj passes away bollywood celebs reaction
lata mangeshkar - फोटो : file photo

स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट किया कि 'सुषमा स्वराज के अचानक चले जाने से सदमे में हूं। वे एक प्रभावशाली और ईमानदार नेता थीं। वे संवेदनशील और स्वार्थहीन इंसान थीं। उन्हें संगीत और कविता की समझ थीं। वे मेरी दोस्त थीं। हमारी पूर्व विदेश मंत्री हमेशा याद आएंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushma swaraj passes away bollywood celebs reaction
ritesh deshmukh - फोटो : file photo

रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा कि 'भारत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान- एक उत्कृष्ट संचालक, एक देशभक्त नेता सुषमा स्वराज जी नहीं रहीं। विदेश मंत्री रहते हुए वो हमेशा हर उस भारतीय के लिए सुलभ थीं, जिन्हें मदद की जरूरत थी। उनके परिवार, करीबियों और उनके लाखों चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं।'

विज्ञापन
sushma swaraj passes away bollywood celebs reaction
anushka sharma - फोटो : file photo

अनुष्का शर्मा ने कहा कि 'सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed