बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री अपनी छोटी बेटी अलीषा के साथ रात में लॉन्ग राइड एंजॉय कर रहीं हैं। और पाकिस्तानी गायक-अभिनेता दानयाल जफर के गाने ‘उड़ चलिए’ को लूप में सुन रहीं हैं।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन पाकिस्तानी सिंगर दानयाल के गाने पर हुईं फिदा, दोनों की चिट-चैट हुई वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अभिनेत्री अपनी छोटी बेटी अलीषा के साथ रात में लॉन्ग राइड एंजॉय कर रहीं हैं। और पाकिस्तानी गायक-अभिनेता दानयाल जफर के गाने ‘उड़ चलिए’ को लूप में सुन रहीं हैं।
सुष्मिता ने की गायक की तारीफ
सुष्मिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “डांसिंग लाइट्स, सी लिंक बेहद फेस्टिव और सुंदर लग रहा है! हवा, ड्राइव, खुला आसमान और अलीषा का पसंदीदा गाना रिपीट पर! इस गाने से हमारा परिचय कराने के लिए @rohit_bhatkar धन्यवाद!”
पाकिस्तानी सिंगर ने किया रिएक्ट
दानयाल ने सुष्मिता के कैप्शन पर रिएक्ट करते हुए लिखा, “ओएमजी! क्या! बिलकुल नहीं! यह जानकर खुशी हुई कि आपको ये ट्रैक पसंद आ रहा है। ड्राइव, हवा और खुला आसमान! यह वही था जो मैंने इस ट्रैक के लिए सोचा था और आपने उस सपने को सच कर दिया! बहुत - बहुत धन्यवाद! मैं शब्दों में बयां नहीं कर पा रहा कि मैं इस वक्त कितना सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
सुष्मिता ने किया मजेदार रिप्लाई
इस पर अभिनेत्री रिप्लाई करते हुए लिखा: “ओह! दानयाल खुद! कितना सुंदर संदेश है। हमेशा पसंद किया जाएगा मेरी जान! आपकी आवाज... यह गीत... दिल को छू लेने वाला है! भूगोल से परे लोगों को उनके सपनों के साथ जोड़ने की क्या नायाब ताकत है! माशा अल्लाह। खुश रहो! ”
सुष्मिता सेन के बारे में अपडेट
सुष्मिता ने हाल ही में रोहमन शॉल से ब्रेकअप की घोषणा की थी। उनके वेब शो आर्या का दूसरा सीजन दिसंबर महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ था। सुष्मिता ने 2020 में रिलीज हुए शो के पहले सीजन के साथ बॉलीवुड में वापसी की थी।