बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कई हीट फिल्में दीं। वह कपूर परिवार की पहली लड़की थीं जिन्होंने फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री करिश्मा ने अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, मेरा परिवार अभिनेत्रियों और अभिनेताओं से भरा हुआ है। मेरे पिता और उनके भाई ने हीरोइनों से शादी की है। उन्होंने कहा था कि अगर वे हीरोइनों से शादी कर सकते हैं, तो वह फिल्मों में काम क्यों नहीं कर सकती। एक ही बात है। करिश्मा कपूर ने जब यह बात कही थी उस वक्त उनकी उम्र 17 साल थी।
Karisma Kapoor: 17 साल की उम्र में करिश्मा कपूर ने की थी पहली फिल्म, कभी नहीं दिया स्क्रीन टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि हर कोई इस भ्रम में क्यों है। सच तो यह है कि मेरे पिता अब मुझे प्रोत्साहित करते हैं। वह हमेशा मुझसे कहते हैं, कपूर का नाम डाउन मत करो। करिश्मा ने यह भी कहा था कि उनके दादा राज कपूर हमेशा से जानते थे कि वह एक अभिनेत्री बनने जा रही हैं। उन्होंने कहा था, दादा हमेशा कहते थे कि लोलो बेबी, मुझे पता है कि तुम अभिनेत्री बन जाओगी। लेकिन मैं आपको सिर्फ एक बात बताना चाहती हूं, अगर आप एक अभिनेत्री बन जाती हैं, तो आप सबसे अच्छी होती हैं, नहीं तो नहीं।
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर ने 1991 में महज 17 साल की उम्र में प्रेम कैदी फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उन्होंने पहली बार कैमरा फेस निश्चय फिल्म के दौरान किया था जो कि उनकी डेब्यू फिल्म के रिलीज के एक साल बाद यानी कि 1992 में रिलीज हुई थी। करिश्मा ने अपना पहला शॉट किसी और के साथ नहीं बल्कि सलमान खान और रीमा लागू के साथ दिया था।
अपने पहले शूट के पहले दिन के बारे में पूछे जाने पर करिश्मा कपूर ने कहा था कि कैमरे का सामना करने के लिए उन्होंने इतने लंबे समय तक इंतजार किया है। यह बहुत अच्छा था।
सलमान खान और रीमा लागू के साथ पहला शॉर्ट देना अच्छा था। यह छोटा- सा दृश्य किया था। सभी ने मुझे बहुत सहज महसूस कराया। यह पहली बार था जब मैंने कैमरे का सामना किया था। मैंने कभी किसी को स्क्रीन टेस्ट नहीं दिया था।