फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen-Rohman Shawl: सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का हो गया पैचअप? दोनों को साथ देखकर फैंस हुए हैरान

Tue, 22 Mar 2022 02:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Mar 2022 02:31 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together after the breakup video viral
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो गया। सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी थी। लेकिन सुष्मिता और रोहमन ब्रेकअप के बाद दोस्ती का रिश्ता निभाने की बात कह चुके हैं। वहीं, अब सुष्मिता और रोहमन को एक साथ देखा गया है। बीती रात, दोनों के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। दोनों को यूं एक साथ देखकर अब सवाल किए जा रहे हैं कि क्या सुष्मिता और रोहमन के बीच सब ठीक हो गया है?

Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together after the breakup video viral
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, बीती रात सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल रेस्टोरेंट गए थे। सुष्मिता के साथ उनकी छोटी बेटी अलीशा भी थीं। इस मौके पर दोनों को जब एक साथ पैपराजी ने रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा, तो उन्हें घेर लिया। सुष्मिता और रोहमन शॉल के वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें वह बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सुष्मिता ने सभी पैपराजी की तरफ देखकर वेव भी किया था। 

Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together after the breakup video viral
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : इंस्टाग्राम

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं तो बाहर फैंस और पैपराजी की भीड़कर देखकर हैरान रह जाते हैं। सुष्मिता पैपराजी की तरफ हाय का इशारा करके आगे बढ़ती हैं और फिर वह फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाती हैं। वहीं, दूसरी तरफ रोहमन इस मौके पर सुष्मिता को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आते हैं। रोहमन ने अपने दोनों हाथों से सुष्मिता के आस-पास एक घेरा बना लिया था। रोहमन का ये अंदाज कई फैंस को पसंद आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen and Rohman Shawl were seen together after the breakup video viral
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सुष्मिता और रोहमन का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों को साथ देखकर कई फैंस ने सवाल किया है। एक यूजर ने लिखा, 'पैचअप हो गया क्या?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ब्रेकअप भी करना है। साथ ही रहना है। बहुत कंफ्यूजन है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इन्हें ब्रेकअप नहीं करना चाहिए।' इन कमेंट से साफ है कि फैंस दोनों को एक बार फिर ऑफिशियली एक-साथ देखना चाहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed