फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: 28 साल पहले देश की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं सुष्मिता सेन, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने याद किया खास पल

Sat, 21 May 2022 07:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 21 May 2022 07:53 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen became Miss Universe 28 years ago on this day, actress remembered the special moment by sharing the post
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने आज ही के दिन मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 21 मई 1994 में महज 18 साल की उम्र में उन्होंने यह ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। वह मिस यूनिवर्स टाइटल को जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 77 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर उन्होंने यह मुकाबला जीता था। अब एक्ट्रेस ने इस जीत के 28 साल पूरे होने पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने उन गुजरे लम्हों को याद किया है।

Sushmita Sen became Miss Universe 28 years ago on this day, actress remembered the special moment by sharing the post
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
ट्वीट किया ये पोस्ट

एक्ट्रेस ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत एहसास है भारत को पहली बार मिस यूनिवर्स जीतने के 28 साल मुबारक। समय बीत जाता है लेकिन खूबसूरती हमेशा बनी रहती है।' सुष्मिता के इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। उनके प्रशंसक इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैम आप आज भी वैसी ही हैं जैसे पहले थीं, मैं भोलेनाथ से कामना करता हूं आप हमेशा सुरक्षित रहें।' एक अन्य ट्विटर यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए एक्ट्रेस को सबसे खूबसूरत बताया।

Sushmita Sen became Miss Universe 28 years ago on this day, actress remembered the special moment by sharing the post
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में रखा कदम

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद सुष्मिता के पास कई फिल्मों के ऑफर्स आने शुरू हो गए थे। फिल्मों में उन्हें सबसे पहला ब्रेक महेश भट्ट ने दिया था। फिल्म का नाम दस्तक था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। इसके बाद उन्हें डेविड धवन की फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen became Miss Universe 28 years ago on this day, actress remembered the special moment by sharing the post
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड में अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। बीवी नंबर वन में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया, साथ ही उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेना अब ओटीटी पर कदम रख चुकी हैं। वह आर्या और आर्या 2 में दमदार भूमिका निभाती नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed