बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म 'धाकड़' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें कंगना के जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में हैं, जो खूब तोड़ा-फोड़ी करती नजर आ रही है। कंगना का लुक भी काफी आकर्षक है, जो दर्शकों को हॉलीवुड फिल्मों की याद दिला रहा है। कई दर्शकों ने फिल्म के एक्शन सीन्स की तुलना हॉलीवुड फिल्मों से की है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब बॉलीवुड की कोई अभिनेत्री फिल्म में अपने एक्शन सीन्स की वजह से तारीफ बटोर रही है। आइए आपको बताते हैं कंगना के अलावा कौन-कौन से अभिनेत्रियों ने फिल्मों में एक्शन करके तहलका मचाया है।
Actress Action Movies: कंगना से पहले इन एक्ट्रेस ने भी दिखाया धाकड़ अंदाज, एक्शन देख बंद हो गई थी अभिनेताओं की बोलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की वर्सटाइल अभिनेत्री हैं, जो इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा ने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए थे। फिल्म बॉक्सर मेरी कॉम की जिंदगी पर आधारित थी, जिसमें प्रियंका मेरी कॉम की भूमिका में दिखीं। फिल्म में दिखाए गए बॉक्सिंग सीन्स को प्रियंका चोपड़ा ने बखूबी निभाया था, जिस वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा, प्रियंका ने 'जय गंगाजल', 'डॉन', 'डॉन 2', 'द्रोण' जैसी फिल्मों में एक्शन सीन्स करके तारीफ बटोरी है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण फिल्मों में हर किरदार को बखूबी निभाती हैं। उनकी फिल्मों में जबरदस्त कहानी के साथ लव और रोमांस का तड़का लगाया जाता है लेकिन दीपिका ने कुछ ऐसी फिल्में भी की हैं, जिसमें उनके एक्शन सीन्स हैं। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' और 'चांदनी चौक टू चाइना' में दीपिका एक्शन करती नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में दीपिका अभिनेताओं पर भी भारी पड़ी थीं।
सोनाक्षी सिन्हा
इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल है। सोनाक्षी ने फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत की, जिसमें वह एक सिंपल लड़की के किरदार में दिखी थीं। लेकिन फिल्म 'अकीरा' में सोनाक्षी ने अपनी सिंपल लड़की की इमेज को तोड़ दिया था। इस फिल्म में सोनाक्षी के जबरदस्त एक्शन सीन्स थे। सोनाक्षी का फिल्म में नाम अकीरा था।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने ज्यादातर ऐसी फिल्में की हैं, जिसमें लव और कॉमेडी का मसाला देखने को मिलता है। लेकिन फिल्म 'एक था टाइगर' में कटरीना ने अपने जबरदस्त एक्शन सीन्स से सबको हैरान करने का काम किया था। इस फिल्म में कटरीना के साथ सलमान खान नजर आए थे और दोनों के ही शानदार एक्शन सीन्स देखने को मिले थे। कटरीना ने जोया का किरदार निभाया था, जो आईएसआई की एजेंट थी। फिल्म के दो पार्ट रिलीज हो गए हैं और तीसरे पार्ट का फैंस इंतजार कर रहे हैं, जिसमें भी कटरीना और सलमान की जोड़ी एक्शन करती दिखेगी।

कमेंट
कमेंट X