सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

The Broken News: सोनाली बेंद्रे से पहले ये कलाकार भी कर चुके हैं पत्रकार का रोल, लिस्ट में दिलीप कुमार भी हैं शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 21 May 2022 07:06 PM IST
सार

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए के बीच लोकप्रिय हुईं सोनाली अब जल्द ही एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Played Journalist Role Before Sonali Bendre In The Broken Web Series News in Hindi
the broken news - फोटो : social media

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और शानदार अभिनय के लिए के बीच लोकप्रिय हुईं सोनाली अब जल्द ही एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। वह कैंसर से उबरने के बाद पहली बार फिर से अभिनय करती नजर आएंगी। अभिनेत्री जल्द ही अपनी सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज में सोनाली एक पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, अभिनेत्री से पहले बॉलीवुड के कई कलाकार पत्रकार की भूमिका में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ फिल्मी सितारों के बारे में- 

Trending Videos
Bollywood Stars Who Played Journalist Role Before Sonali Bendre In The Broken Web Series News in Hindi
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार

हिंदी सिनेमा के ट्रैजडी किंग कह जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार भी पर्दे पर पत्रकार की भूमिका निभा चुके हैं। एक्टर ने फिल्म 'मशाल' में एक निर्भीक पत्रकार का किरदार निभाया था। फिल्म में वह एक ऐसे पत्रकार बने थे, जो मुंबई से अपराध को मिटाना चाहते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Played Journalist Role Before Sonali Bendre In The Broken Web Series News in Hindi
नायक - फोटो : हॉटस्टार

नायक

इस फिल्म में अनिल कपूर पत्रकार शिवाजी राव गायकवाड़ के रूप मे नजर आए थे। शिवाजी राव को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बलराज चौहान (अमरीश पुरी) के एक इंटरव्यू के दौरान भ्रष्टाचार उजागर करने के बाद एक दिन का सीएम बनने का मौका मिला था। यह फिल्म अनिल कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

Bollywood Stars Who Played Journalist Role Before Sonali Bendre In The Broken Web Series News in Hindi
फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी - फोटो : Social media

शाहरुख खान और जूही चावला

फिल्म 'फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी' में अभिनेत्री जूही चावला और एक्टर शाहरुख खान बतौर जर्नलिस्ट नजर आए थे। दर्शकों ने दोनों को काफी पसंद किया था। फिल्म में दोनों अलग-अलग चैनल्स के पत्रकार बने थे, जो सबसे पहले खबर को ब्रेक करने की होड़ करते नजर आए थे।

विज्ञापन
Bollywood Stars Who Played Journalist Role Before Sonali Bendre In The Broken Web Series News in Hindi
नो वन किल्ड जेसिका - फोटो : सोशल मीडिया

रानी मुखर्जी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में एक पत्रकार के किरदार में नजर आई थीं। दिल्ली के जेसिका लाल हत्याकांड पर आधारित यह फिल्म इसी रिपोर्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। पत्रकार बनीं रानी फिल्म में सच्चाई को उजागर कर जेसिका को न्याय दिलाती है। दर्शकों ने फिल्म में रानी के अभिनय को काफी सराहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed