सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Malti Chahar: बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाएंगी आईपीएल की यह मिस्ट्री गर्ल, इस स्टार संग बुनेंगी 'इश्क पश्मीना'

Jyoti Raghav ज्योति राघव
Updated Sat, 21 May 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Malti Chahar, lead role, love story, film Ishq Pashmina, Bhavin Bhanushali, poetic love story, Arvind Pandey
मालती चाहर 'इश्क पश्मीना' में लीड किरदार निभाती नजर आएंगी - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल मिस्ट्री गर्ल मालती चाहर जल्द ही कृष्णा शांति प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'इश्क पश्मीना' में लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेता भावीन भानुशाली के साथ जमेगी। मालती चाहर इंडियन इंटरनेशनल क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। आगामी फिल्म 'इश्क पश्मीना' के जरिए मालती बतौर लीड अभिनेत्री डेब्यू कर रही हैं।

Trending Videos
Malti Chahar, lead role, love story, film Ishq Pashmina, Bhavin Bhanushali, poetic love story, Arvind Pandey
फिल्म 'इश्क पश्मीना' - फोटो : सोशल मीडिया

मालती की खुशी का ठिकाना नहीं
इस फिल्म को लेकर मालती कहती हैं कि, 'इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।' भावीन के साथ काम करने का अनुभव वाकई शानदार रहा। वह उम्दा को-स्टार हैं। हमारे निर्देशक अरविंद पांडे ने भी शानदार काम किया है। वहीं जरीना मैम ने हम सभी के साथ काम करते हुए काफी धैर्य दिखाया। बता दें कि भावीन और मालती के अलावा, फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब, बृजेंद्र काला, कायनात अरोड़ा, गौरिका मिश्रा, विजय मिश्रा, सुनील यश चौरसिया और विक्रम जैसे सितारे शामिल हैं। यह फिल्म पूरी तरह से शूट हो चुकी है और इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malti Chahar, lead role, love story, film Ishq Pashmina, Bhavin Bhanushali, poetic love story, Arvind Pandey
भावीन भानुशाली-मालती चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

भावीन ने दिल खोलकर की मालती की तारीफ
फिल्म में मालती के अपोजिट मुख्य किरदार निभा रहे भावीन भानुशाली को टीवी शो 'दे दे प्यार दे', 'वेलपंती' और 'ए.आई. शा: माई वर्चुअल गर्लफ्रेंड' में देखा जा चुका है। इस फिल्म में काम करने को लेकर भावीन का कहना है कि, 'फिल्म 'इश्क पश्मीना' में मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण है। मुझे खुशी है कि मैंने इसे निभाया है। अपनी को-कलाकार मालती के साथ काम करना काफी मजेदार रहा। वह बहुत प्यारी इंसान हैं। वहीं जरीना मैम ने हमें कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि हम इतने वरिष्ठ कलाकार के साथ काम कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि मालती ने इस फिल्म को बनाने में अपना सबकुछ दे दिया है। वह बहुत मेहनती लड़की है। मैं उनके साथ काम करके खुश हूं। वहीं अरविंद पांडे भी इस फिल्म से मेरी तरह डेब्यू कर रहे हैं।

Malti Chahar, lead role, love story, film Ishq Pashmina, Bhavin Bhanushali, poetic love story, Arvind Pandey
हिमाचल प्रदेश में हुई है फिल्म 'इश्क पश्मीना' की शूटिंग - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल में फिल्माया गया है
'इश्क पश्मीना' अरविंद पांडे द्वारा निर्देशित एक लव स्टोरी है। बता दें कि अरविंद इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी है। इसे हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत जगहों पर फिल्माया गया है। यह कृष्णा शांति प्रोडक्शन की पहली फिल्म है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed