अभिनेत्री दीया मिर्जा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें व अनुभव सोशल मीडिया के जरिए साझा करती रहती हैं। अब दीया मिर्जा का एक ट्वीट चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने एयरलाइन कंपनी की लापरवाही की वजह से उन्हें और बाकी यात्रियों को हुई परेशानी की पूरी आपबीती सुनाई है।
Dia Mirza: तीन घंटे तक विमान में फंसी रहीं दीया मिर्जा, सामान भी हुआ गायब; अभिनेत्री ने ट्विटर पर सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन घंटे तक विमान के अंदर किया इंतजार
UK904 to Delhi, is diverted to land in Jaipur. We wait inside the aircraft for 3hrs. Then we are told the flight is cancelled and are asked to disembark. NO ONE for the airport authority or Vistara to offer any help or answers. Where are our bags? @airvistara @AAI_Official
दीया मिर्जा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, UK904 दिल्ली के लिए, जयपुर में उतरने के लिए डायवर्ट किया गया। हम 3 घंटे तक विमान के अंदर इंतजार करते हैं। फिर हमें बताया जाता है कि उड़ान रद्द कर दी गई है और हमें उतरने के लिए कहा गया है। हवाई अड्डा प्राधिकरण या विस्तारा के लिए कोई भी मदद के लिए नहीं आया और न ही किसी की तरफ से कोई जवाब दिया गया। हमारे बैग कहां हैं?।
Dear Ms. Mirza, the concern has been acknowledged over DM. Feel free to write back. Thanks, Sonal.
— Vistara (@airvistara) May 21, 2022
बात करें वर्क फ्रंट की तो दीया मिर्जा जल्दी ही अपनी नई फिल्म 'धक धक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा फातिमा सना शेख, संजना सांघी और रत्ना पाठक शाह भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में चार महिलाओं के संघर्ष की कहानी दिखाई जाएगी और यह साल 2023 तक सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

कमेंट
कमेंट X