फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2 vs Dhaakad: ऐसा रहा कार्तिक आर्यन और कंगना की फिल्म का रिपोर्ट कार्ड, जानिए पहले दिन किसने की कितनी कमाई

Sat, 21 May 2022 06:10 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 21 May 2022 06:10 PM IST
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 vs Dhaakad: From box office collection day 1 to Screens know about Kartik Aaryan Kangana Ranaut Film
धाकड़, भूल भुलैया 2 - फोटो : social media

कोरोना महामारी के बाद से ही बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में लगातार नाकाम हो रही हैं। अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे', अजय देवगन स्टारर 'रनवे 34', टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'हीरोपंती 2' आदि बिग बजट फिल्में भी दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाईं। वहीं अब कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की 'भूल भुलैया 2' के ओपनिंग डे की वजह से बॉलीवुड में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ उठी है। हालांकि बॉलीवुड की ही दूसरी फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई।


आज की इस रिपोर्ट में हम आपको सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'भूल भुलैया 2' और 'धाकड़' का रिपोर्ट कार्ड पेश करने जा रहे हैं। पढ़िए भूल भुलैया 2 बनाम धाकड़ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

Bhool Bhulaiyaa 2 vs Dhaakad: From box office collection day 1 to Screens know about Kartik Aaryan Kangana Ranaut Film
'धाकड़' और ‘भूल भुलैया’  - फोटो : social media

ऐसा रहा स्क्रीन्स का गणित
यदि स्क्रीन्स की बात करें तो कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' को 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं कंगना रणौत की एक्शन फिल्म को भूल भुलैया 2 की तुलना में 1000 स्क्रीन्स कम मिली और यह देश भर में तकरीबन 2200 स्क्रीन्स पर ही रिलीज हुई।

Bhool Bhulaiyaa 2 vs Dhaakad: From box office collection day 1 to Screens know about Kartik Aaryan Kangana Ranaut Film
धाकड़, भूल भुलैया, अनेक - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2 बनाम धाकड़ शोज
पहले दिन भूल भुलैया 2 के सभी शोज की तकरीबन 35-40 फीसदी सीटें भरी रहीं। वहीं कंगना रणौत की 'धाकड़' की बात करें तो फिल्म के सुबह के शोज करीब-करीब खाली रहे। वहीं दोपहर बाद तक फिल्म की हालत और ज्यादा खराब होती चली गई। हालांकि फिल्म ‘धाकड़’ ने बॉक्स ऑफिस पर जितनी भी कमाई कि है वह इसके शाम के और रात के शोज की बदौलत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 2 vs Dhaakad: From box office collection day 1 to Screens know about Kartik Aaryan Kangana Ranaut Film
dhaakad - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भूल भुलैया 2 और धाकड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
भूल भुलैया 2 आखिरकार बॉलीवुड को फिर से पटरी पर लाने और हिंदी सिनेमा में युगों के बाद कुछ जरूरी उत्साह वापस लाने की कोशिश कर रही है। स्रोतों के अनुसार, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ने पहले ही दिन लगभग 14.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं कंगना रणौत की फिल्म मुश्किल से 1.20 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed