जहां बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं उनके भाई और भाभी अपने रिश्ते को खत्म करने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले राजीव सेन और चारू असोपा ने एक-दूसरे से तलाक लेने का एलान किया था। लेकिन इनके बीच कलह की कहानी यहां ही नहीं रुकी अब दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। बीते दिन राजीव ने चारू पर तंज कसा था कि वह मीडिया के सामने 'विक्टिम कार्ड' प्ले कर रही हैं। चारू को राजीव का यह तंज बिल्कुल पसंद नहीं आया और अब उन्होंने इस रिएक्ट करते हुए राजीव पर इल्जाम लगाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Charu Asopa-Rajeev Sen: सुष्मिता के भाई को चारू असोपा ने दिया करारा जवाब, बोलीं- सब घूमकर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट साझा कर बोलीं चारू
चारू असोपा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं, जो सभी का ध्यान खींच रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों ज्यादा उनके पोस्ट में लिखा कैप्शन सबको अचंभित कर रहा है। कैप्शन पढ़कर साफ पता लग रहा है कि यह उनके एक्स पति राजीव सेन के लिए लिखा गया है। राजीव सेन के आरोप लगाने के ठीक एक दिन बाद चारू ने यह पोस्ट साझा किया है। चारू ने अपनी पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "आप दुनिया से झूठ बोल सकते हो लेकिन खुद से नहीं। आप अपनी आत्मा से झूठ नहीं बोल सकते और सबसे जरूरी बात यह कभी मत भूलना कि कर्म आपके पास वापस आने वाला है।"
चारू का राजीव को करारा जवाब
इस पोस्ट के साथ ही चारू ने एक साक्षात्कार में राजीव सेन के 'विक्टिम कार्ड' वाले आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'जहां तक राजीव मुझे विक्टिम कार्ड खेलने में माहिर बता रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहती हूं की मैं सच में सार्वजनिक रूप से अपने गंदे कपड़े धो रही हूं। मैंने अपनी बात रखी है। अगर वो मेरे बारे में ऐसा महसूस करता है, तो ये उसकी सोच है। सब कुछ वक्त पर छोड़ देते हैं। जल्द ही सब कुछ सबके सामने आ जाएगा ताकि सब जान सकें कि कौन क्या है।'
राजीव ने पत्नी को बताया चालाक
चारू असोपा से पहले राजीव सेन ने भी एक इंटरव्यू में अपनी एक्स पत्नी और बहन के बारे में बात करते हुए कहा था, "मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि मेरी बहन काफी समझदार है और हम जानते हैं कि हम कहां खड़े हैं। अब तक सभी समझ गए हैं कि मेरी पत्नी कितनी सरल है, क्योंकि उसे विक्टिम कार्ड खेलने की आर्ट में महारत हासिल है।' गौरतलब है कि चारू और राजीव सेन ने साल 2019 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच मतभेद की खबरें आने लगी थीं। चारु ने राजीव पर इल्जाम लगाया था कि वह अपने परिवार को समय नहीं देते हैं। इसके साथ ही राजीव ने चारू पर अपनी पहली शादी के बारे में छिपाने का आरोप लगाया था।