{"_id":"5bfce48dbdec2241486fc5d2","slug":"sushmita-sen-celebrate-birthday-with-her-boyfriend-rohman-shawl-view-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 दिन बाद सामने आईं सुष्मिता सेन के बर्थडे की तस्वीरें, मां और बेटियों के सामने BF संग हुईं रोमांटिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
8 दिन बाद सामने आईं सुष्मिता सेन के बर्थडे की तस्वीरें, मां और बेटियों के सामने BF संग हुईं रोमांटिक
Tue, 27 Nov 2018 12:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । सुष्मिता का दिल कश्मीरी लड़के रोमन शॉल पर आया है । अक्सर दोनों को साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है । हाल ही में सुष्मिता ने अपना 43वां बर्थडे भी रोमन शॉल के साथ सेलीब्रेट किया ।
2 of 5
sushmita sen
- फोटो : instagram
19 नवंबर को सुष्मिता का 43वां बर्थडे था । करीब 10 दिन बाद सुष्मिता की बर्थडे की तस्वीरें सामने आई हैं । इन तस्वीरों में सुष्मिता की बेटियों के साथ ब्वॉयफ्रेंड रोमन भी नजर आ रहे हैं । बर्थडे पार्टी के अलावा केक की तस्वीरें भी सामने आई हैं। केक पर लिखे मैसेज को देख साफ जाहिर है कि ये रोमन की तरफ से था ।
केक पर लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे स्वीट 16' । सुष्मिता ने बर्थडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । एक तस्वीर में सुष्मिता अपनी मां शुभ्रा सेन की गोद में बैठी नजर आ रही हैं । वहीं बाकी की तस्वीरों में सुष्मिता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एंज्वॉय करती दिख रही हैं ।
केक पर रोमन और सुष्मिता की फोटो बनी है । ये तस्वीर रोमन ने सुष्मिता के बर्थडे पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। साथ ही लिखा था- 'हैप्पी बर्थडे माई लव' । बता दें कि सुष्मिता और रोमन ने मीडिया के सामने आकर अपने रिलेशन को नहीं कबूला है ।
विज्ञापन
5 of 5
sushmita sen birthday cake
- फोटो : instagram
खबर थी कि सुष्मिता जल्द ही रोमन के साथ शादी कर सकती हैं । इस पर सुष्मिता ने रोमन और अपनी दोनों बेटियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'अभी मैं 'रोमान'सिंग के मूड में हूं । शादी का कोई इरादा नहीं है ।' इससे साफ जाहिर है कि सुष्मिता रोमन को डेट तो कर रही हैं लेकिन अभी शादी नहीं करने वालीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।