{"_id":"62f25b37caf26e4d8e454229","slug":"sushmita-sen-celebrated-her-mother-birthday-party-with-ex-boyfriend-rohman-shawl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन संग पार्टी करती दिखीं सुष्मिता सेन, वीडियो देख ललित मोदी को लग सकता है झटका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन संग पार्टी करती दिखीं सुष्मिता सेन, वीडियो देख ललित मोदी को लग सकता है झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ललित मोदी ने जब से सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते का खुलासा किया है, तब से दोनों का चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी मां शुभ्रा सेन का जन्मदिन मनाया है। इस दौरान अभिनेत्री ने जमकर पार्टी भी की है। सुष्मिता की इस पार्टी में ललित मोदी तो नहीं लेकिन अभिनेत्री के पूर्व बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल जरूर नजर आए। पार्टी करते हुए अभिनेत्री लाइव आई थीं और उन्होंने फैंस को मां के जन्मदिन के लिए शुक्रिया कहा। इस दौरान सुष्मिता सेन के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड भी नजर आए।
2 of 4
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव वीडियो कुछ ही देर का था, लेकिन इस दौरान सुष्मिता सेन परिवार के साथ काफी हंसी-मजाकर रही थीं। लेकिन वीडियो में फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिसके बाद वह हैरान रह गए। सुष्मिता सेन की मां की जन्मदिन की पार्टी में फैंस ने अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड को देखा। सिर्फ इतना ही नहीं सुष्मिता की दोनों बेटियां रेनी और अलीशा भी रोहमन के काफी करीब हैं। तीनों आपस में अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं। भले ही रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन अलग हो चुके हों, लेकिन दोनों के बीच अभी भी खास रिश्ता है।
बता दें कि रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन ने पिछले साल दिसंबर में अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। सुष्मिता सेन को उनकी बेटियों और रोहमन के संबंधों को लेकर कोई समस्या नहीं है। क्योंकि अभिनेत्री पहले ही कह चुकी हैं, कि रोहमन शॉल उनकी दोनों बेटियों के लिए पिता के समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुष्मिता सेन और ललित मोदी
- फोटो : Twitter @LalitKModi
सुष्मिता सेन की बेटी रेने ने अपनी नानी के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए खास मैसेज भी लिखा था। रेने ने लिखा था- 'उस बेस्ट नानी को हैप्पी बर्थडे, जिसे हम नाना कहकर बुलाते हैं। हम सभी बहुत किस्मत वाले हैं कि आप हमारी जिंदगी में हैं और हम ये भी उम्मीद करते हैं कि आपके लिए आने वाला साल बेहतरीन हो'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।