फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twinkle Khanna: 80 साल की उम्र में इस कला में मास्टरी हासिल कर लेंगी ट्विंकल खन्ना! खुद किया एलान

Tue, 09 Aug 2022 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Aug 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna share a video playing guitar says By the time I am 80 I will be a master
ट्विकंल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते नजर आती हैं। हाल ही में ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इसमें ट्विंकल अपना फ्यूचर प्लान बताती नजर आ रही हैं।

Twinkle Khanna share a video playing guitar says By the time I am 80 I will be a master
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

गिटार पर निकाली धुन
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह गिटार बजाती नजर आ रही हैं। ट्विंकल खन्ना सोफे पर बैठी हुई हैं और गिटार बजा रही हैं। इस दौरान ट्विंकल पहली बार उस गाने की धुन निकालती दिख रही हैं, जो उन्होंने सीखा है। ट्विंकल खन्ना को देखा जा सकता है कि वीडियो में उन्होंने पिंक कलर की जींस के साथ ग्रे कलर का टॉप पहना हुआ है।

Twinkle Khanna share a video playing guitar says By the time I am 80 I will be a master
ट्विंकल खन्ना

'बताया बुढ़ापे का प्लान'
ट्विंकल खन्ना ने इसके साथ काफी शानदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'चलती हुई उंगलियां मस्तिष्क को स्थिर करती हैं। एक थकाऊ, लेकिन प्रोडक्टिव दिन के बाद योग निद्रा और गिटार बजाने के बीच यह एक टॉस-अप था। लेकिन, बाद वाला जीत गया। यह पहला गाना था, जिसे मैंने कुछ महीने पहले बजाना सीखा। अब हर रोज इसमें बेहतर हो रही हूं। जब मैं 80 वर्ष की हो जाऊंगी तो मैं इसमें मास्टर हो जाऊंगी।' इसके बाद ट्विंकल फैंस से यह भी पूछती नजर आईं, 'एक लंबे थकान भरे दिन के बाद आराम के लिए आप क्या करते हैं?'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna share a video playing guitar says By the time I am 80 I will be a master
ट्विंकल खन्ना

फैंस ने की तारीफ
ट्विंकल खन्ना के इस वीडियो पर सेलेब्स और यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने लिखा, 'हार्ड रिलेट।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा,'खुद को कमतर मत समझिए, आप बिल्कुल सही जा रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी पोस्ट हमेशा मजेदार होती हैं। पढ़कर अच्छा लगता है। हम तो जुंबा क्लास या जिम जाकर दिनभर की थकान मिटाते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed