सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: '18 साल की लड़की को दुनिया से मिलवाया', मिस यूनिवर्स बनने की 31वीं सालगिरह पर बोलीं सुष्मिता सेन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 21 May 2025 11:53 AM IST
सार

31 Years Historic Miss Universe: सुष्मिता सेन ने आज सोशल मीडिया पर मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में अपनी ऐतिहासिक जीत के 31 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए एक खास और पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है।
 
विज्ञापन
Sushmita Sen Celebrates 31 Years Historic Miss Universe Win Throwback PIC 18yr old indian girl to the Universe
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत क इतिहास रचा था। वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। अपनी जीत की 31वीं वर्षगांठ पर, सुष्मिता सोशल मीडिया पर 21 मई 1994 में अपनी ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स में भारत की पहली जीत की 31वीं वर्षगांठ को लेकर एक लंबा नोट भी लिखा।
Trending Videos
Sushmita Sen Celebrates 31 Years Historic Miss Universe Win Throwback PIC 18yr old indian girl to the Universe
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
सुष्मिता का इंस्टाग्राम पोस्ट
सुष्मिता सेन ने पोस्ट के साथ कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, '21 मई 1994 मनीला। एक ऐतिहासिक जीत जिसने एक 18 वर्षीय भारतीय लड़की को ब्रह्मांड से परिचित कराया। भावनाओं की दुनिया खोलना, आशा की ताकत, समावेश की शक्ति, प्रेम की उदारता को उजागर करना। दुनिया की यात्रा करना और कुछ सबसे प्रेरणादायक लोगों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त करना...निश्चित रूप से जीवन परिभाषित करने वाला।'

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Celebrates 31 Years Historic Miss Universe Win Throwback PIC 18yr old indian girl to the Universe
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
माता-पिता का किया धन्यवाद
इस खास पोस्ट के साथ सुष्मिता ने ईश्वर के साथ ही अपने माता-पिता का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भगवान, मां आपका धन्यवाद बाबा। मिस यूनिवर्स में भारत की पहली जीत की 31वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान, मैं हमेशा गर्व के साथ संजो कर रखूंगी फिलीपींस। में मेरे प्रियजनों और आपको भी 31वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं।'
Sushmita Sen Celebrates 31 Years Historic Miss Universe Win Throwback PIC 18yr old indian girl to the Universe
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
ब्रह्मांड हमारे पक्ष में है-सुष्मिता
सुष्मिता ने इन यादों के पिटारे को शेयर कर अपने फैंस के साथ ही कई युवाओं के मन में भी रोशनी जगाई है। सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'ये हैं सपने, असंभव किस्म के... क्योंकि मैं जानता हूं, ब्रह्मांड हमारे पक्ष में साजिश करता है!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं yourstruly'

यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna: ट्रांसपेरेंट साड़ी में रश्मिका मंदाना का किलर लुक, लिखा- 'मैं केवल उनके कारण ही जीवित हूं'
 
विज्ञापन
Sushmita Sen Celebrates 31 Years Historic Miss Universe Win Throwback PIC 18yr old indian girl to the Universe
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम@sushmitasen47
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'आपने मुझे जो महसूस कराया और विश्वास दिलाया उसे मैं कभी नहीं भूलूंगी, आपसे प्यार करती हूं'। एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, 'सबसे अच्छा', बॉलीवुड एक्सपर्ट अंकित ने लिखा, 'आपने सिर्फ ताज नहीं जीता, आपने एक पूरी पीढ़ी के लिए जो संभव था उसे फिर से परिभाषित किया।' वहीं सुष्मिता के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं और साथ ही फायर और दिल वाले इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने मनाया बेटे वियान का 13वां जन्मदिन, शेयर किया वीडियो- 'बस जिज्ञासु बने रहना'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed