परिवार के साथ सुष्मिता ने पूरा किया #BottleCapChallenge, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन ने भी दिखाया दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
View this post on Instagram
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
वैसे तो कई सेलेब्स ने इस चैलेंज को पूरा किया है। लेकिन कुछ सेलेब्स का यह चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें जहां बॉलीवुड में अक्षय ने इसके शुरुआत की तो वहीं शर्लिन चोपड़ा ने उन्हें फॉलो किया। हालांकि टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल ने इस चैलेंज को नए ट्विस्ट के साथ किया है। टाइगर ने आंख पर पट्टी बांध कर चैलेंज पूरा किया तो विद्युत ने एक साथ तीन बोतलों के ढक्कन खोले।
View this post on Instagram
A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on
वहीं कई ऐसे भी सेलेब्स हैं जो इसमें हिस्सा ले रहे हैं लेकिन अपने ही अनोखे अंदाज से इसको पूरा कर रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं सुनील ग्रोवर। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'मुझसे तो हाथ से ही खुल गया।' गौरतलब है कि चैलेंज में बोतल के ढक्कन को राउंड किक मारते हुए खोलना है। वहीं शर्त यह भी है कि बोतल नहीं गिरनी चाहिए। लेकिन सुनील ग्रोवर ने ढक्कन हाथ से खोला है।
View this post on Instagram
Mujhse toh haath se hee khul gaya
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
दरअसल इस चैलेंज की शुरुआत कजाकिस्तान के ताइक्वांडो चैंपियन फराबी दवलचिन (Farabi Davletchin)ने की है। इसका वीडियो सबसे पहले उन्होंने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था एक्टर जैकी चैन और जोसन सहित दो और लोगों को चैलेंज किया था। हालांकि फराबी इस चैलेंज का नाम 'फारा किक्स चैलेंज' (FaraKicksChallenge) देना चाहते थे लेकिन वायरल होते होते इसका नाम बदल गया।
View this post on Instagram
A post shared by Master Fa (@farakicks) on