फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल की बेटी ने 'गोद' लिए जाने पर लिखा खत, पढ़ते ही भावुक हो गईं सुष्मिता सेन

Tue, 12 Nov 2019 11:17 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen daughter Alisah sen wrote a essay on adoption
sushmita sen single mother
सुष्मिता सेन लंबे समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं । सुष्मिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । अक्सर वो अपनी दोनों बेटियों रेने और अलीशा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । सुष्मिता ने रेने को साल 2000 में और अलीशा को 2010 में गोद लिया था । हाल ही में सुष्मिता ने बताया कि अपनी बेटी के लिखे एक खत को पढ़कर वो रोने लगीं । 
Sushmita Sen daughter Alisah sen wrote a essay on adoption
sushmita sen - फोटो : bollywoodlife
दरअसल, सुष्मिता ने अपनी 10 साल की बेटी अलीशा का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो 'अडॉप्शन' पर लिखे एक खत को पढ़ती नजर आ रही है । वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, 'अपने इस लेटर से अलीशा ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए ।'
Sushmita Sen daughter Alisah sen wrote a essay on adoption
sushmita sen daughter
सुष्मिता ने रेने को उस वक्त गोद लिया था जब वो खुद 24 साल की थीं । अब रेने भी 20 साल की हो चुकी हैं । इस बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'एक दिन मैंने रेने को बताया कि उसे एडॉप्ट किया है । तो रेने कहती है- क्या... मुझे गोद लिया गया है । मैंने कहा हां बायोलॉजिकल बहुत बोरिंग होता है । तुम बहुत खास हो क्योंकि तुम दिल से पैदा हुई हो । फिर वो सबसे यही कहने लगी कि तुम बायोलॉजिकल हो तो तुम बोरिंग हो ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“You gave life in such a way, that you saved one” 👏😇🙏 #alisahsen ❤️ #10yrsold #essay #adoption 🤗❤️She had me in tears!!! This magnitude of love, acceptance, security, purity & honesty...the divinity in her convictions...uffff! Just listening to her opens the heart!!! #sharing #truth #kindness #bornfromtheheart 😍💋😊🌈I love you guys!!! #listen #duggadugga 😇

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen daughter Alisah sen wrote a essay on adoption
sushmita sen daughter
सुष्मिता ने बताया, 'मैं चाहती हूं कि जब मेरी दोनों बेटियां 18 साल की हो जाएं तो वो अपने रियल पैरेंट्स से मिलें ।' सुष्मिता ने कहा कि वो कोर्ट जाकर उनके असली मां-बाप का नाम निकलवाएंगी और दोनों बेटियों को उनसे मिलवाएंगी ।
विज्ञापन
Sushmita Sen daughter Alisah sen wrote a essay on adoption
sushmita sen daughter
सुष्मिता आगे कहती हैं, 'मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं पता कि उनके असली मां-बाप के नाम वहां होंगे या नहीं लेकिन ये फैसला उनके लिए बिल्कुल ठीक होगा । मैं उन्हें कोई भी ऐसी झूठी बात नहीं बताना चाहती जो उनके दिल को दुखाए । उन्हें सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है ।'
 

मंदिर में सलमान की फोटो लगाकर पूजना चाहती है ये अभिनेत्री, कहा- मुझे दिया है नया जीवन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed