फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Affair: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने इशारों-इशारों में सुष को दी सलाह, कहा- पहले खुद को कंप्लीट...

Thu, 21 Jul 2022 12:11 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 21 Jul 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Ex Boyfriend Rohman Shawl Says Do not expect much from partner in new video
सुष्मिता - रोहमन - फोटो : सोशल मीडिया

मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी संग अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर ललित मोदी और सुष की तस्वीरें देख कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं। इन सबके बीच रोहमन शॉल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर सुष्मिता को इशारों-इशारों में सलाह दे डाली है।

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Ex Boyfriend Rohman Shawl Says Do not expect much from partner in new video
sushmita sen, rohman shawl, lalit modi - फोटो : social media

सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में रोहमन रिलेशनशिप पर लोगों को सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। रोहमन शॉल कहते हैं, "मैं अभी 'हैशटैग रोहमन आस्किंग' के कुछ जवाब पढ़ रहा था। लोगों के जवाब पढ़कर ऐसा लग रहा था कि सब प्यार में दुखी हैं। क्यों यार? यार तुम लोग अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा एक्सपेक्ट करते हो...क्यों? एक बात समझो, आपके पार्टनर के पास करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं। उनकी अपनी भी एक लाइफ है। आपको अपने पार्टनर पर इतना ज्यादा डिपेंड नहीं होना चाहिए। अपने आप को खुद खुश रखना सीखो। पहले खुद को कंप्लीट करो, फिर पार्टनर की तलाश करो। न की ऐसा पार्टनर ढूंढो जो आपको कंप्लीट करे। आप समझ रहे हो न?"

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Ex Boyfriend Rohman Shawl Says Do not expect much from partner in new video
रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष के एक्स बॉयफ्रेंड आगे कहते हैं, "कोई हमें कंप्लीट कैसे कर सकता है? मुझे तो यह कॉन्सेप्ट ही समझ नहीं आता। मेरे हिसाब से आपको कोई और नहीं बल्कि आप खुद कंप्लीट कर सकते हो। तुम्हें खुश करने का किसी ने भी ठेका नहीं ले रखा है। कोई दूसरा इंसान तुम्हें खुश नहीं रख सकता।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by rohman shawl (@rohmanshawl)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: Ex Boyfriend Rohman Shawl Says Do not expect much from partner in new video
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media

बता दें कि रोहमन शॉल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुष के एक्स बॉयफ्रेंड के वीडियो पर कमेंट करते हुए कुछ लोग रोहमन को स्ट्रॉन्ग बता रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ इस वीडियो के तार ललित मोदी और सुष्मिता सेन से जोड़ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed