बॉलीवुड की कई एक्टर्स के मुंह से अपने काम पाने के लिए कास्टिंग काउच का सामना करने की खबरें सुनी होंगी। बीते कुछ समय में इंडस्ट्री के ऐसे कई किस्से सामने आ चुके हैं, जिनमें अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच के अपने कड़वे अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है। अब इस लिस्ट में अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस को लेकर चर्चाओं में रहने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बातचीत की है।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने खोला कास्टिंग काउच का राज, बोलीं- मेरे साथ....
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कास्टिंग काउच पर बोलीं उर्फी
अतरंगी कपड़ों और अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि छोटे पर्दे पर उन्हें इसका सामना नहीं करना पड़ा। उर्फी ने कहा,'ईमानदारी से कहूं तो, मैंने टीवी इंडस्ट्री में कभी कुछ इस तरह की चीजें नहीं देखी हैं और न ही अनुभव की हैं। यह इंडस्ट्री बहुत ही साफ-सुथरी है। हां, एक-दो चीजें जरूर मेरे साथ हुई हैं लेकिन मैं किसी एक शख्स के लिए पूरी इंडस्ट्री को दोष नहीं दे सकती। मुझे लगता है कि यह हर लड़की के साथ हुआ है, उसे किसी न किसी ने बोला ही होगा यह कर दो, आपको मेरे साथ सोना होगा। इंडस्ट्री में तकरीबन हर लड़की को इस तरह का अनुभव करना ही पड़ता है और आपको बताऊं तो यह बहुत ही साफ है। और इसमें बड़े-बड़े नाम शामिल हैं।'
उर्फी को वेटर से सुननी पड़ी थीं ऐसी बातें
उर्फी ने इसके साथ यह भी साझा किया कि लोग उनके बारे में बहुत खराब-खराब बोलते हैं। लोगों का कहना कि, तू तो साइड रोल करती रह जाएगी, तू तो ऐसी ही है, तू गरीब है। अपने साथ हुए एक वाक्या को याद करते हुए उर्फी ने बताया,'मुझे याद है, एक बार में एक महंगे रेस्ट्रॉन्ट में गई थी जहां सारे बड़े स्टार्स जाते हैं। वह तब नया-नया खुला था। वहां एक वेटर था, जिसने मेरी बेइज्जती की और कहा कि मैं मेंबर नहीं हूं। उसने मुझसे बड़ी बदतमीजी से वहां से जाने को कहा और वहां बैठा हर शख्स बस देख रहा था। यह मेरे लिए बहुत ही शर्मिंदगी भरा था।'
नहीं हुआ उर्फी से साथ कुछ ऐसा
सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी ने आगे बताया कि उनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। वह बोलीं,'मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे किसी भी जाल में नहीं फंसी। मैं एक तेज तर्रार लड़की हूं और अपनी गरिमा को बनाए रखना जानती हूं। एक इंसान के तौर पर बहुत सारी चीजें आप पर भी निर्भर करती हैं। आपके पास ऑप्शन होता है, आप ना कह सकते हैं।'