सुष्मिता सेन और ललित मोदी इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ललित मोदी ने जब इस बात का एलान किया तो सभी चौंक गए थे, क्योंकि उन्होंने सुष्मिता को अपनी बेटरहाफ बताया था। हालांकि कुछ समय के बाद ललित मोदी ने दूसरे ट्वीट के जरिए ये कन्फर्म किया अभी दोनों ने शादी नहीं की है, बल्कि एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी के इस एलान के बाद दोनों को खूब ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल्स ने सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर तक कह डाला है। वहीं ललित मोदी काफी बड़े बिजनेस मैन हैं तो सुष्मिता भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। हालांकि ललित 12 साल पहले देश छोड़कर भाग गए थे और भगोड़ा घोषित हैं। ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। वह इन दिनों ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आलीशान जीवन जी रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ललित मोदी और सुष्मिता सेन की नेटवर्थ कितनी है।
Sushmita-Lalit Net Worth: सुष्मिता ज्यादा रईस हैं या ललित मोदी? दोनों की नेटवर्थ जानकर खुली रह जाएंगी आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलीशान बंगले में रहते हैं ललित मोदी
ललित मोदी के लिए अगर ये कहा जाए कि वह मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे, तो यह गलत नहीं होगा। क्योंकि इनके परिवार का लंबा चौड़ा बिजनेस साम्राज्य है, जिसमें शराब, सिगरेट और पान मसाला के फेमस ब्रांड और रिटेल स्टोर, रेस्टोरेंट चेन और ट्रैवल कंपनियां शामिल हैं। ललित मोदी 2010 में भारत छोड़कर विदेश भाग गए थे। लंदन में उनका आलीशान महल जैसा घर है। लंदन स्थित उनका बंगला 7000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ललित के बंगले में 8 बेडरूम है। इस बंगले के लिए ललित 20 लाख रुपये महीना किराया देते हैं।
ललित मोदी के पास इतने करोड़ की है संपत्ति
ललित मोदी के कारोबार की बात करें तो वह अपने बिजनेस के अरबों की कमाई करते हैं। भारत के अलावा पश्चिमी अफ्रीका, साउथ-ईस्ट अफ्रीका, यूरोप, साउथ-ईस्ट एशिया, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में उनका बिजनेस है। उनकी नेटवर्थ लगभग 12 हजार करोड़ बताई जा रही है। जिसमें लगभग 4500 करोड़ की उनकी संपत्ति है।
इतनी संपत्ति की मालकिन हैं सुष
सुष्मिता सेन की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन सालाना लगभग 9 करोड़ रुपये और प्रति माह 60 लाख रुपये कमाती हैं। सुष्मिता सेन के पास करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह अपनी बेटियों के साथ मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके इस अपार्टमेंट में हर तरीके की सुख-सुविधाएं मौजूद हैं।
करोड़ों की कीमती गाड़ियां भी हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730एलडी है, जिसकी कीमत करीब 1.42 करोड़ रुपये के आसपास है। उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स6 भी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब 89.90 लाख रुपये की कीमत की ऑडी क्यू7 भी है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आमदनी का जरिया फिल्में ही हैं। वह एक फिल्म का करीब 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।