फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: शाहरुख या सलमान किसके साथ है सुष्मिता की जबर्दस्त केमिस्ट्री, एक्ट्रेस ने किया दिलचस्प खुलासा

Mon, 28 Aug 2023 10:16 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 28 Aug 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
sushmita sen reveals her better chemistry with shahrukh khan or salman khan
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी पर्सनल और फ्रोफेशनल लाइफ दोनों के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज ताली जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। इस सीरीज में अभिनेत्री ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है। सीरीज में उनके अभिनय की तारीफ न केवल फैंस बल्कि समीक्षक भी कर रहे हैं। इस सीरीज में वह ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता श्रीगौरी सावंत की भूमिका में दिखी हैं। 

sushmita sen reveals her better chemistry with shahrukh khan or salman khan
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने क्यों अपने काम से लंबा ब्रेक लिया, क्योंकि वह इंडस्ट्री के अहं को पूरा नहीं कर सकती थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपने जीवन और करियर के बारे में कुछ मजेदार सवालों का जवाब दिया। इंटव्यू के वक्त उनसे पूछा गया कि फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री किसके साथ बेहतर है, शाहरुख खान या सलमान खान के साथ। इसका अभिनेत्र ने बेबाकी से जवाब दिया।


इसे भी पढ़ें-  Naseeruddin Shah: मेनस्ट्रीम सिनेमा को लेकर नसीरुद्दीन का बड़ा बयान, बोले-  बर्बाद कर दिया दर्शकों का टेस्ट
 
sushmita sen reveals her better chemistry with shahrukh khan or salman khan
मैं हूं ना - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान सुष्मिता सेन ने कहा, दोनों के साथ बहुत अलग केमिस्ट्री है, उन्होंने जोर से हंसते हुए जवाब दिया, 'मैंने उनमें से एक को केमिस्ट्री सिखाई।' बता दें कि  सुष्मिता सेन ने शाहरुख खान के साथ 'मैं हूं ना' में एक केमिस्ट्री टीचर की भूमिका निभाई थी। वहीं उन्होंने सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1 में काम किया था। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह दोनों में से किसके साथ दोबारा काम करना चाहेंगी। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, दोनों के साथ। उन्होंने कहा, सलमान के साथ मेरी केमिस्ट्री ज्यादा दोस्ताना थी। वह गुंडा जैसा था, दोस्तों टाइप। जबकि शाहरुख के साथ रोमांटिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen reveals her better chemistry with shahrukh khan or salman khan
सुष्मिता सेन-आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन से पूछा गया था कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि उनका कमबैक शो आर्या (2020) सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा, खासकर इसलिए क्योंकि यह बिना किसी मेल स्टार के सरपट दौड़ने वाला अकेला शो था। बड़ी सी मुस्कान बिखेरते हुए, उन्होंने साझा किया कि आर्या उस चीज की अभिव्यक्ति है जिसका वह पिछले आठ साल के गैप के दौरान इंतजार कर रही थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अन्य प्लेटफार्म के द्वारा उन्हें पेश किए गए दो अन्य बाफ्टा-विजेता रीमेक के बीच इस शो को चुना।

विज्ञापन
sushmita sen reveals her better chemistry with shahrukh khan or salman khan
आर्या 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता ने कहा, मुझे पता था कि जब मैं काम पर वापस आऊंगी तो यह होगा कि आप यह भूमिका कर लो, वह कर लो। और आपको ना कहने के लिए अपार क्षमता की आवश्यकता होती है। मन मार के कहना के ये नहीं करना होगा। जब मैं वापस आता हूं, तो यह जिम्मेदारी की भावना होती है। आप मुझे बताएं, मैं तीन महीने की तैयारी करूंगी, वर्कशॉप करूंगी और सीखूंगी। मैं ऐसा ही कुछ चाहती थी और आर्या के साथ मैं बहुत भाग्यशाली रही। मैंने तीन प्रमुख प्लेटफार्मों से संपर्क किया और वे इस अद्भुत शो के साथ वापस आए। आर्या के साथ, यह एक आसान जीत थी। पहले स्क्रिप्ट और फिर राम माधवानी का आना, यह एक शानदार कॉम्बिनेशन था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed