{"_id":"5cf791f6bdec22075b0c15b9","slug":"sushmita-sen-share-her-love-story-with-rohman-shawl-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल छोटे फैन से सुष्मिता सेन को हुआ प्यार, पहली बार बताया कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल छोटे फैन से सुष्मिता सेन को हुआ प्यार, पहली बार बताया कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 05 Jun 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
sushmita sen
- फोटो : social media
Link Copied
सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटियों के बारे में बात की । इसके अलावा सुष्मिता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी और रोहमन की लव स्टोरी शुरू हुई थी ।
Trending Videos
2 of 6
sushmita sen
42 साल की सुष्मिता सेन, 27 साल के रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं । दोनों की उम्र में 15 साल का फासला है । सुष्मिता ने पहली बार बताया कि उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी । राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में सुष्मिता ने बताया कि रोहमन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फैन की तरह पर्सनल मैसेज किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
sushmita sen
सुष्मिता कहती हैं, 'रोहमन ने मुझे इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज किया था। मैं डायरेक्ट मैसेज चेक नहीं करती हूं । मुझे लगता है कि मैसेज चेक करके दूसरे को ऐसा लगता है कि आप उन्हें बात करने का मौका दे रहे हैं । मेरे पास दिनभर में ढेरों पर्सनल मैसेज आते हैं लेकिन मैं कभी नहीं देखती ।'
4 of 6
sushmita sen
'टच स्क्रीन फोन की जय हो । मैं एक दिन मैसेज में जाकर देख रही थी कि किसने मैसेज किए हैं । तभी घर में कुछ टूटने की आवाज आई । मेरा ध्यान उधर चला गया और मैं फोन रखकर देखने चली गई । मैं जब वापस आई तो मैंने देखा कि गलती से रोहमन के मैसेज पर टच हो गया है । तब मुझे लगा ओह माय गॉड ।'
विज्ञापन
5 of 6
sushmita sen rohman shawl
- फोटो : instagram
'मैंने सोचा ये क्या हो गया । मुझे एहसास हुआ कि जब मैं फोन देख रही हूं तब इधर-उधर बात नहीं करनी चाहिए । इसके बाद फिर से रोहमन ने मैसेज में लिखा- आपके मैसेज ने मेरा दिन बना दिया । आपको दुनिया की सारी खुशियां मिले । आपका शुक्रिया । उसने फिर से मैसेज किया । उसने लिखा- मैं एक कमरे से दूसरे कमरे में उछल रहा हूं । मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आपने रिस्पॉन्ड किया है ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।