फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Day: सुष्मिता ने महिलाओं के लिए लिखा खूबसूरत नोट, बोलीं- 'आपको को निडर होकर 'न' कह पाने की ताकत मिले'

Sat, 08 Mar 2025 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Mar 2025 11:33 AM IST
सार

International Women's Day 2025: आज 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने महिलाओं के नाम एक खूबसूरत संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Sushmita Sen shares Lovely Note on International Women's Day says I wish us all the financial independence
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sushmitasen47

बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा सुष्मिता सेन अपने अभिनय के लिए दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। वे तमाम मुद्दों पर भी मुखर होकर बोलती हैं। खासकर महिलाओं की आजादी और अधिकारों की बात वे समय-समय पर करती नजर आती हैं। आज शनिवार 08 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर सुष्मिता ने एक खूबसूरत पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वे महिलाओं के नाम मजबूत संदेश देती दिखी हैं।



International Women's Day: बेटे का इंतजार करने से बिटिया की दोस्त बनने तक, समय के साथ कितनी बदलीं सिनेमाई मां?

Sushmita Sen shares Lovely Note on International Women's Day says I wish us all the financial independence

बोलीं- 'सिस्टरहुड सौभाग्य की बात'
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'महिलाओं और उन लोगों के लिए जो एकजुट होने के साथ सहानुभूति रखते हैं, इस बहनापे का हिस्सा बनना कितना सौभाग्य की बात है। आप सभी से कभी मुलाकात नहीं हुई, फिर भी यह जानना... आप मुझे समझते हैं, जैसे मैं आपको'।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sushmita Sen (@sushmitasen47) द्वारा साझा की गई पोस्ट

Sushmita Sen shares Lovely Note on International Women's Day says I wish us all the financial independence

'कौन समझ सकता है हमारी बातें और जरूरतें'?
आगे लिखा है, 'कौन हमारी भावनाओं की गहराई को, हमारी कमजोरियों में छिपी ताकत को, सभी मुश्किलों के बावजूद हमारे लचीलेपन को, जीवन को सहने की शक्ति को समझ सकता है? कौन हमारे दूसरों का पोषण करने का चुनाव करने की शक्ति को सही मायने में समझ सकता है? प्यार की कभी न मिटने वाली भूख, माफ करने की असंभव क्षमता, हर किसी की खुशी का ख्याल रखने का साहस ऐसी ही कुछ और बातें हैं'।

Women’s Day: मदर इंडिया से लेकर लापता लेडीज तक दिखी महिलाओं के सशक्त बनने की कहानी, क्या आपने देखी ये फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen shares Lovely Note on International Women's Day says I wish us all the financial independence

'आप सभी के लिए हिम्मत और साहस की कामना'
सुष्मिता सेन ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'थकान, दिल का दर्द, फैसले, समझ की कमी, सामाजिक दबाव, गैर-बराबरी और यहां तक कि हमारी बदलती बायोलॉजी...जी हां, यह सब वास्तविक हैं। और फिर भी...सिर्फ ईश्वर जानता है कि ये सभी चीजें भी हमें आगे बढ़ाने के लिए ईंधन की तरह काम करती हैं'। आगे लिखा है, 'मैं हम सभी के लिए एक खूबसूरत जिंदगी जीने के साहस, आर्थिक आजादी, बहुत सारी यात्राएं, खुद के साथ भोजन का लुत्फ उठा पाने के आत्मविश्वास और निडर होकर 'नहीं' कह पाने की हिम्मत की कामना करती हूं। आप सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं'।

Women's Day: अनुपम खेर बोले- ‘हर दिन महिला दिवस मनाता हूं’, जानिए इन सितारों ने इस खास दिन पर क्या दिया संदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed