लंबे समय से सुष्मिता सेन किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। सुष्मिता चुनींदा फिल्में ही करती हैं। आखिरी बार सुष्मिता साल 2010 में फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में नजर आई थीं।
टीशर्ट उठाकर ये क्या दिखाने लगीं सुष्मिता सेन, तस्वीर देख फैंस बोले- 'मुझसे शादी करोगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 साल से उन्होंने कोई भी बड़ी फिल्म नहीं की है। आने वाले 19 नवंबर को सुष्मिता सेन 42 साल की हो जाएंगी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सेक्सी फोटो शेयर की है।
पढ़ें- अंधेरे में पुनीश और बंदगी की हरकत देख भड़के लोग, कहा- 'बंद करो ये अश्लीलता'
इसमें सुष्मिता ने अपने मुंह से टीशर्ट को दबा रखा है और 6 पैक ऐब्स दिखा रही हैं। इस फोटो को शेयर करने के साथ सुष्मिता सेन ने एक मैसेज भी लिखा।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
उन्होंने लिखा, 'शेप में वापस आने के लिए मैं ट्रेनिंग ले रही हूं। अपने 42वें बर्थडे पर वैसी बॉडी पाना चाहती हूं जैसी मैं चाहती हूं। मेरी बॉडी मेरे रूल्स।'
शायद सुष्मिता अपने बर्थडे पर कुछ खास करने की तैयारी में हैं। सुष्मिता के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। लेकिन फिलहाल सुष्मिता कोई भी फिल्म नहीं कर रही हैं।