पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन बीते कुछ दिनों से अफेयर की खबरों की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। कभी वह अपने ब्वॉयफ्रेंड रोमन के साथ फैशन शो में नजर आती हैं तो कभी एयरपोर्ट पर पोज देते हुए स्पॉट की जाती हैं। इन दोनों को लगातार एक साथ देखा जा रहा है तो वहीं अब इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुष्मिता रोमन के हाथ में हाथ डाले नजर आईं।
दिवाली पार्टी में 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के हाथ में हाथ डाले पहुंचीं सुष्मिता, कहा था 'लव ऑफ लाइफ'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है जिसमें दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी का है जहां पर यह दोनों एक साथ एक ही रंग की ड्रेस पहने नजर आए। इस मौके पर सुष्मिता ने सिगरेट पैंट के साथ काले रंग का शिमरी टॉप पहना हुआ था तो वहीं रोमन काले रंग के कोट पैंट में नजर आए।
A post shared by Naveen Pandey (@glitterandglamourindia) on
इस पार्टी में सुष्मिता हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं। हमेशा की तरह बिंदास रहने वाली सुष्मिता मीडिया के सामने भी रोहमन के साथ पोज देने में हिचकिचाई नहीं। यह पहला मौका नहीं था जब सुष्मिता सेन इस तरह से रोमन के साथ तस्वीरें सामने आई हो। कुछ दिन पहले ताज का दीदार करने भी सुष्मिता अपने कुछ दोस्तों के साथ गई थीं। उनके साथ रोमन भी मौजूद थे।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन 'लव ऑफ लाइफ' दिया था। सुष्मिता का यह कैप्शन कही न कही उनके और रोमन के रिश्ते को लेकर भी इशारा कर रहा है। रोमन के साथ अफेयर को लेकर सुष्मिता इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि दोनों के बीच उम्र का फासला काफी है। सुष्मिता 42 साल ही है जबकि रोमन 27 के, यानी कि दोनों ही उम्र का फासला 15 साल का है।
रोमन पेशे से मॉडल हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। सुष्मिता का रोमन से पहले कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। इन अफेयर्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रणदीप हुड्डा का नाम रहा। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था।