देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर चल रही है। लोग अस्पताल और ऑक्सीन के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। हर रोज कोरोना से मरने वाली की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में बॉलीवुड के सिलेब्स सहित कई लोग मदद के लिए आगे आए हैं। इसी बीच अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा है।
कोरोना संकट: सुष्मिता सेन ने लगाई मदद की गुहार, कहा- एक-एक सांस के लिए लड़ रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने आगे लिखा, 'यह देखना अच्छा लगता है जब सभी क्षेत्रों, सभी धर्मों और सभी जगहों के लिए लोग इस महामारी में बिना शर्त के मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पूरी तरह से मानवता से संचालित।'सुष्मिता आगे लिखती हैं कि ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे फैन्स, परिवारवालों, दोस्तों और स्वास्थ्यकर्मियों से घिरी हुई हूं जो दूसरों की मदद करने में मेरी हेल्प कर रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को सलाम करती हूं जो थोड़ा-बहुत भी कर रहे हैं। आप जानते भी नहीं होंगे यह लोगों की जिंदगियों में बहुत मदद करता है।‘
अभिनेत्री ने लिखा, 'हम सबकी अपनी चुनौतियां हैं। कुछ दूसरों से ज्यादा मुश्किल हैं लेकिन इन सबसे गुजरते हुए हम कर लेंगे, साथ में। कृपया सुरक्षित रहिए, स्वस्थ रहिए, साफ-सुथरे तरीके से रहिए और अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करिए। मास्क पहनिए और नियमों का सम्मान करिए, जो कि शायद आपको पिजड़े की तरह लगे लेकिन असल में वो हमारी जिंदगियों को सुरक्षित कर रही हैं। आप सभी मेरी प्रार्थनाओं में शामिल हैं।'