फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुष्मिता सेन ने 24 की उम्र में बेटियों को लिया था गोद, पहली बार कहा- 'फैसला समझदारी वाला था'

Sat, 03 Aug 2019 11:59 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
sushmita sen talk about her daughters she bessed to be mother at the age of 24
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं । पिछले दिनों सुष्मिता लंदन में ब्वॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ छुटि्टयां मनाने गई थीं । वहां से भी उनकी तस्वीरें सामने आईं । हाल ही में एक ईवेंट के लिए हैदराबाद पहुंचीं सुष्मिता सेन ने 24 की उम्र में मां बनने के फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है । 
sushmita sen talk about her daughters she bessed to be mother at the age of 24
sushmita sen - फोटो : social media
43 साल की हो चुकीं सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी दो बेटियां रेने और अलीशा हैं । सुष्मिता ने बेटियों के बारे में बताते हुए कहा कि भले ही वो उनकी बायोलॉजिकल मां नहीं हैं लेकिन उन्होंने अलीशा और रेने को दिल से जन्म दिया है । सुष्मिता दो बेटियों की मां बनकर बेहद खुश हैं । 
sushmita sen talk about her daughters she bessed to be mother at the age of 24
sushmita sen
उन्होंने कहा, 'मैं खुशनसीब हूं कि मैंने दो बार ये अनुभव किया है । मैंने बच्चों को दिल से जन्म दिया है । ये कनेक्शन कभी नहीं टूट सकता । मैं हर दिन मां होने का अनुभव करती हूं । 24 की उम्र में मैंने बच्चों को एडॉप्ट कर सबसे अच्छा फैसला लिया था । इससे मेरी जिंदगी पूरी हो गई है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen talk about her daughters she bessed to be mother at the age of 24
sushmita sen - फोटो : bollywoodlife
'हमें हर काम दिल से करना चाहिए और जो कुछ भी करें उसके लिए वफादार रहें । 24 की उम्र में मेरा करियर पीक पर था और उस समय मैंने बच्चों को गोद लेने के बारे में सोचा । एक एक्ट्रेस होना बहुत मुश्किल है । इस काम में आप सिर्फ अपने बारे में सोचते हो ।' सुष्मिता सेन ने कहा कि आज वो जो कुछ भी हैं अपने परिवार की वजह से हैं । 
विज्ञापन
sushmita sen talk about her daughters she bessed to be mother at the age of 24
sushmita sen daughter
'उन दोनों ने मुझे चुना और मैंने उन दोनों को । रेने अब 20 साल की है और अलीशा 10 साल की । मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे फिर से चुना है । ये एक बहुत अच्छा एहसास है ।' बता दें कि सुष्मिता के ब्वायफ्रेंड रोहमन की भी उनकी बेटियों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है । सुष्मिता अक्सर बेटियों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed