{"_id":"61c3fb97cb6d4f13b8171798","slug":"sushmita-sen-to-sunny-leone-these-actresses-and-bollywood-stars-who-adopted-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेक कदम: इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बनाया घर का चिराग, दुनिया के लिए कायम की बड़ी मिसाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेक कदम: इन सितारों ने सड़क से उठाकर बच्चों को बनाया घर का चिराग, दुनिया के लिए कायम की बड़ी मिसाल
Thu, 23 Dec 2021 10:08 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:08 AM IST
विज्ञापन
सुष्मिता सेन, सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अपने ग्लैमर और लग्जीरियस लाइफ के लिए जाना जाता है, लेकिन कई सितारें ऐसे भी हैं जिनके घरों के साथ उनके दिल भी बड़े हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स हैं, जिन्होंने लीक से हटकर कई नेक काम किए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने उन बच्चों को गोद लिया, शायद जिन्हें इस दुनिया में अपना कहने वाला भी कोई नहीं था। इस नेक काम में सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि अभिनेत्रियां भी आगे हैं। सुष्मिता सेन से लेकर सनी लियोनी तक कई बॉलीवुड स्टार्स ने बच्चे गोद लेकर उन्हें न सिर्फ अच्छी जिंदगी दी है बल्कि उन्हें माता-पिता का प्यार भी दिया है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वे बॉलीवुड स्टार जिन्होंने बच्चों को गोद लेकर कायम की मिसाल।
sunny leone with family
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी-
सनी लियोनी के सरोगेसी से दो जुड़वा बेटे हैं लेकिन उन्होंने अपने पति डेनियल के साथ मिलकर एक प्यारी सी बेटी को भी गोद लिया है। सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन-
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने दो बच्चियों को गोद लेकर मिसाल कायम की है। सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद साल 2000 में एक रिनी को गोद लिया था। इसके बाद साल 2010 में भी उन्होंने एलिशा को गोद लिया। इस तरह से सुष्मिता दो बेटियों की मां हैं और सिंगल पैरेंट हैं। फिर भी अपने काम के साथ वे मां होने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती हैं।

प्रीति जिंटा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा-
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में दो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं, लेकिन इससे पहले अपने 34वें जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने ऋषिकेस के मदर मिरेकल स्कूल की 34 लड़कियों को गोद लिया था। उनकी सारी शिक्षा और अच्छी परवरिश की पूरी जिम्मेदारी प्रीति जिंटा उठाती हैं।

रवीना टंडन और उनकी बेटियां
- फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन-
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 2004 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं, बेटी राशा और बेटा रणबीर, लेकिन इससे पहले 1995 में रवीना ने पूजा और छाया नाम की दो बच्चियों को गोद लिया था। वे अक्सर ही अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं