फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम में पसीना बहाती नजर आईं सुजैन खान, देखकर मलाइका अरोड़ा भी हुईं हैरान

Fri, 12 Feb 2021 02:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 12 Feb 2021 02:31 PM IST
विज्ञापन
Sussanne Khan shares her mid week workout session, Malaika Arora reacts
सुजैन खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सुजैन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में सुजैन ने अपना एक वीडियो और शेयर किया जिसमें वो वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं।

Sussanne Khan shares her mid week workout session, Malaika Arora reacts
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

सुजैन खान भी काफी फिटनेस फ्रीक है। इसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर ही लगाया जा सकता है। सुजैन ने हाल ही में अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुशअप्स करती हुई नजर आ रही हैं।

Sussanne Khan shares her mid week workout session, Malaika Arora reacts
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

इस वीडियो को सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। वीडियो में सुजैन पूरी मेहनत के साथ पुशअप्स करती हुई नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है। तमाम सेलेब्स के साथ ही उनके फैंस भी उनके इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne Khan shares her mid week workout session, Malaika Arora reacts
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram

सुजैन खान के इस वीडियो पर मलाइका अरोड़ा ने भी इमोजी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मलाइका ने कमेंट में बाइसेप्स के इमोजी शेयर किए। मलाइका के अलावा सुजैन खान की बहन फराह खान अली ने भी प्रेजिंग इमोजी शेयर कर उनका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Sussanne Khan shares her mid week workout session, Malaika Arora reacts
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुजैन खान पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने 'द चारकोल प्रोजेक्ट' नाम का अपना एक इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो भी बनाया है। बात करें सुजैन की पर्सनल लाइफ की तो सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी। लेकिन रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। इनके दो बेटे रिधान रोशन और रिहान रोशन भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed