फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरी खान का जन्मदिन आज: ऋतिक की पत्नी सुजैन ने लिखा- भगवान का आशीर्वाद तुम्हारे साथ है

Fri, 08 Oct 2021 09:36 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 08 Oct 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Sussanne khan wishes gauri khan birthday amid aryan khan drug case
गौरी खान का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान की लव लाइफ गौरी खान (Gauri Khan Birthday) शुक्रवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं।  गौरी की गिनती देश की बड़ी इंटीरियर और फैशन डिजाइनरों में होती है। हालांकि इस बार गौरी खान का जन्मदिन कुछ खास नहीं रहने वाला क्योंकि उनका बड़ा बेटा आर्यन खान 14 दिन की न्यायित हिरासत में है। शुक्रवार 11 बजे आर्यन की जमानत  याचिका पर सुनवाई होने वाली है। अब देखना होगा कि क्या गौरी को बेटे की रिहाई के रूप में उनके जन्मदिन का तोहफा मिलता है। आर्यन खान का केस जाने माने वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान ने गौरी खान के लिए अपने सोशल मीडिया पर खास संदेश लिखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

Sussanne khan wishes gauri khan birthday amid aryan khan drug case
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

सुजैन खान ने लिखा, भगवान का प्यार और आशीर्वाद हमेशा आपके और आपके प्रियजनों के साथ रहेगा.. आई लव यू बहुत सारा।

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

Sussanne khan wishes gauri khan birthday amid aryan khan drug case
ऋतिक रोशन, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले ऋतिक रोशन ने ओपन लेटर लिखकर आर्यन का समर्थन किया था। ऋतिक ने लिखा था- 'मेरे प्रिय आर्यन, जिंदगी एक अजीब पहेली है, ये बहुत बढ़िया हैं क्योंकि ये अनिश्चित हैं। ये इसलिए भी अच्छी है क्योंकि ये कभी कभी मुश्किलें भी लाती हैं लेकिन भगवान बहुत दयालु है। वो उन्हीं लोगों को बड़ी परेशानियां देता है जो उन बड़ी मुश्किलों का सामना करने का दम रखते हैं। तुम्हे गुस्सा आ रहा होगा, कन्फ्यूजन हो रही होगी, असहाय महससू कर रहे होगे। ये ही वो चीजे हैं जो जलनी चाहिए ताकि तुम्हारे अंदर का हीरो बाहर आ सके। हालांकि ये वो चीजें भी हैं जो अच्छी चीजों को भी जला देती हैं जैसे दया भावना, प्यार, दया, गलतियां, जीत। खुद को थोड़ा जलने दो लेकिन पूरी नहीं। ये सब तुम्हारे अंदर है और तुम्हें अनुभव के साथ पता चलेगा कि क्या तुम्हें अपने अंदर रखना है और किसे बाहर कर देना है। तुम जान सकते हो कि कैसे तुम इसके साथ और बढ़ोगे'।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne khan wishes gauri khan birthday amid aryan khan drug case
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr

सुजैन खान ने भी आर्यन के सपोर्ट में लिखा था, यह सिर्फ 'आर्यन खान' के लिए नहीं है, बल्कि बॉलीवुड के लोगों पर 'विच हंट' करके लोगों को अलग ही उत्साह मिलता है। सुजैन खान ने आर्यन को 'अच्छा बच्चा' बताया था और कहा था कि वो गलत समय पर गलत जगह था।

विज्ञापन
Sussanne khan wishes gauri khan birthday amid aryan khan drug case
गौरी खान - फोटो : ट्विटर

शाहरुख खान से शादी करने से पहले गौरी खान का पूरा नाम गौरी छिब्बर था। गौरी आज एक सक्सेसफुल बिजनस वुमन हैं। गौरी रेड चिलिज एंटरटेंमेंट की को-ओनर हैं। उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' 2004 में प्रोड्यूस की थी। बतौर इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान ने अपना करियर 2012 में शुरू किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed