फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: माधुरी दीक्षित के पति ने साझा की अनदेखी तस्वीर, एक झटके में धक-धक गर्ल को पहचानना मुश्किल

Fri, 08 Oct 2021 08:49 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 08 Oct 2021 08:49 AM IST
विज्ञापन
Madhuri dixit husband dr nene share throwback photo of them from their younger days when they learned scuba diving
डॉ नेने, माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। माधुरी इन दिनों डांस रियलिटी शो में नजर आ रही हैं साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें या  डांस वीडियो साझा करती हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आते हैं। इतना ही नहीं उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।



श्रीराम नेने ने माधुरी संग साझा की थ्रोबैक तस्वीर

कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने दोनों बच्चों की बचपन की तस्वीर साझा की थी। वहीं अब उन्होंने अपनी पत्नी माधुरी संग काफी पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में डॉक्टर नेने और माधुरी काफी जवान नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उस वक्त की है जब दोनों ने स्कूबा डाइविंग सीखी थी। इस तस्वीर में डॉ नेने और माधुरी दीक्षित वेस्टसूट और गीयर पहने नजर आ रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Dr Shriram Nene (@drneneofficial)

Madhuri dixit husband dr nene share throwback photo of them from their younger days when they learned scuba diving
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : instagram/madhuridixitnene

इस याद को साझा करते हुए डॉ नेने ने लिखा, 'फ्लोरिडा की गर्मियों के बीच हॉट पार्किंग लॉट में स्कूबा सिखने का मजा ही कुछ और है। फ्लोरिडा एक्विफायर बिल्कुल साफ रहता है और हमेशा 70 डिग्री पर रहना है। कुछ ही मिनट में माधुरी बिना डरे कमाल की स्कूबा डाइविंग कर रही थीं'।

Madhuri dixit husband dr nene share throwback photo of them from their younger days when they learned scuba diving
डॉ. नेने के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रीराम नेने और माधुरी की इस थ्रोबैक तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने डॉ नेने से 1999 में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ साल पर्दे से दूरी बना ली थी। माधुरी का नाम बॉलीवुड के बहुत से हीरोज से जुड़ा था ऐसे में सबको छोड़कर जब उन्होंने डॉ नेने का हाथ थामा तो हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि दोनों को पहली मुलाकात में ही एक दूसरे के लिए बहुत कुछ महसूस हो गया था जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri dixit husband dr nene share throwback photo of them from their younger days when they learned scuba diving
माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @TeamMadhuridixit

माधुरी शादी के बाद अमेरिका चली गई थीं। वहां पर अपने जीवन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि अमेरिका मे उन्होंने सारा काम करना सीखा था। धक-धक गर्ल ने एक इंटरव्यू में कहा था,  'भारत में आप अपने नौकर पर सारा काम छोड़ देते हैं लेकिन अमेरिका में ये सारा काम आपको खुद करना होता है। मुझे याद है जब मैं पहली बार सब्जी लेने निकली तो मुझे घबराहट हो रही थी लेकिन ये बहुत अच्छा था'।

विज्ञापन
Madhuri dixit husband dr nene share throwback photo of them from their younger days when they learned scuba diving
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram/madhuridixitnene

इसके बाद साल 2007 में माधुरी ने फिल्म 'आजा नचले' से कमबैक किया और मुंबई आ गईं। उन्होंने 'ये जवानी है दीवानी' में घाघरा गाने पर शानदार डांस परफॉर्मंस दी जो लोगों को बहुत पसंद आई। इसके बाद वो 'गुलाबी गैंग', 'कलंक' और 'टोटल धमाल' में नजर आईं लेकिन इन फिल्मों ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed