क्रूज ड्रग केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कल हुई सुनवाई में जमानत नहीं मिली और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान ने तुरंत जमानत अर्जी दाखिल कर दी थी लेकिन अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार सुबह यानि आज 11 बजे होगी। आर्यन समेत बाकी आरोपियों को कल की रात एनसीबी दफ्तर में ही बितानी पड़ी। आर्यन का ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Aryan khan Drugs case: ऋतिक रोशन के आर्यन के नाम लिखे खत पर सुहाना खान ने दी प्रतिक्रिया, इन सितारों ने भी दिखाया सपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनीं रहती हैं। हालांकि ऋतिक रोशन के इस पोस्ट पर सुहाना ने कोई कमेंट नहीं किया बस उनके पोस्ट को लाइक कर दिया। आर्यन को लेकर जैसा माहौल बना हुआ है उसमें सुहाना कमेंट करके बात को और नहीं बढ़ाना चाहती हैं।
View this post on Instagram
ऋतिक ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मेरे प्रिय आर्यन, जिंदगी एक अजीब पहेली है, ये बहुत बढ़िया हैं क्योंकि ये अनिश्चित हैं। ये इसलिए भी अच्छी है क्योंकि ये कभी कभी मुश्किलें भी लाती हैं लेकिन भगवान बहुत दयालु है। वो उन्हीं लोगों को बड़ी परेशानियां देता है जो उन बड़ी मुश्किलों का सामना करने का दम रखते हैं। तुम अब जान गए हो कि तुम्हे भी इसके लिए चुन लिया गया है क्योंकि अब तुम खुद पर दबाव महसूस कर पा रहे होगे'।
उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। लोगों का कहना है कि अगर आर्यन ने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। वहीं बहुत से यूजर्स ने उनके इस खत पर प्यार भी लुटाया। बॉलीवुड स्टार्स जैसे अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, टाइगर श्रॉफ, दीया मिर्जा, आयुष्मान खुराना ने भी उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गोवा जाने वाले एक जहाज पर छापेमारी के बाद आर्यन खान और उनके दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आर्यन खान और उनके दो अन्य दोस्तों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी की हिरासत में 7 अक्तूबर तक के लिए भेज दिया गया था। अब आज फिर 11 बजे आर्यन खान की जमानत को लेकर कोर्ट में सुनवाई होगी।